Azamgarh news:क्यों नहीं होगी योगी सरकार बदनाम जब राजस्व कर्मचारी ही करेंगे ऐसा काम,घूस लेते लेखपाल का वीडियो हुआ वायरल उप जिलाधिकारी सदर ने कार्रवाई का दिया आश्वासन
घूस लेते लेखपाल का वीडियो हुआ वायरल उप जिलाधिकारी सदर ने कार्रवाई का दिया आश्वासन

रिपोर्ट:रोशन लाल
बिलरियागंज आजमगढ़:जहानागंज ब्लॉक के ग्राम सभा परसुपुर का एक मामला खुलकर सामने आया है। सरकारी रास्ते की पैमाइश को लेकर लेखपाल लाल बहादुर सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सरकारी रास्ते को लेकर प्रधान व लेखपाल में बात हो रही थी लेखपाल अपनी जिद पर अड़े रहे कि 5000 रुपये बिना लिए पैमाइश नहीं करेंगे प्रधान पति राकेश यादव उर्फ गुड्डू ने अथक प्रयास किया लेकिन लेखपाल लालबहादुर सिंह नहीं माने वही पैमाइश के नाम पर घूस लेते हुए लेखपाल लालबहादुर सिंह का वीडियो जब वायरल हुआ तो लेखपाल के पैर तले जमीन खिसक गई वहीं उप जिलाधिकारी सदर ने मीडिया कर्मियों से कहे कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी आइए दिखाते हैं ग्राम प्रधान व उप जिलाधिकारी आजमगढ़ ने क्या कुछ कहा



