बेटे जैन के स्क्रीन डेब्यू पर धीरज धूपर बोले- ‘मेरे पास बहुत सारे कॉल और मैसेज आ रहे हैं…’

On the screen debut of son Jain, Dheeraj Dhupar said: 'I am getting a lot of calls and messages...'

मुंबई, 24 मई: ‘ससुराल सिमर का’ और ‘कुंडली भाग्य’ के लिए मशहूर एक्टर धीरज धूपर ने अपने बेटे जैन के स्क्रीन डेब्यू को लेकर खुलासा किया।

 

 

 

 

हाल ही में एक्टर के बेटे जैन को उनके शो ‘रब से है दुआ’ के सेट पर देखा गया था। जैन अपने पिता के साथ रहना चाहता था इसलिए निर्माताओं ने जैन को फ्रेम से बाहर रखते हुए कैमरा रोल कर दिया।

 

 

 

 

अपने बेटे के एक्टिंग डेब्यू की अटकलों पर जवाब देते हुए धीरज धूपर ने आईएएनएस को बताया, “मेरे शो ‘रब से है दुआ’ के साथ जैन के डेब्यू के बारे में मुझे बहुत सारे कॉल और मैसेज आ रहे हैं। ऐसा कुछ एक्सपीरियंस करना सचमुच अभिभूत कर देने वाला है। लेकिन ये कहते हुए दुख हो रहा है कि जैन ने डेब्यू नहीं किया है।”

 

 

 

 

एक्टर ने कहा कि उनका बेटा उनसे मिलने के लिए सेट पर आया और शूटिंग के खत्म होने तक रूका।

 

 

 

 

एक्टर ने कहा, ”वह मेरे साथ रहना चाहता था, इसलिए मैंने उसका हाथ पकड़कर सीन पूरा किया, लेकिन इस दौरान उसे फ्रेम में नहीं लिया गया था। वहां मौजूद क्रू मेंबर्स में से एक ने इसका वीडियो बना लिया और मैंने इसे शेयर कर दिया, जिससे उसकी एक्टिंग डेब्यू की चर्चा शुरू हो गई।”

Related Articles

Back to top button