आजमगढ़ में मदरसा शिक्षा बोर्ड परीक्षा का समापन,चेयरमैन ने किया मदरसा कासिम उल उलूम सहित चार परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण, जाने कब आएगा रिजल्ट

रिपोर्ट:आफताब आलम
आजमगढ़:मदरसा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. इफ्तिखार अहमद जावेद ने बुधवार को मदरसा बोर्ड परीक्षा के समापन के दौरान चार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया, परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए इस बार मदरसा बोर्ड की परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराई हैं,जिसकी मॉनिटरिंग राज्य मुख्यालय के कंट्रोल रूम से की जा रही है, जिले में चल रही मदरसा शिक्षा बोर्ड की परीक्षा का बुधवार को समापन हो गया,इस परीक्षा के लिए 4267 अभ्यर्थियों ने अपना आवेदन किया था,
इस परीक्षा को संपन्न कराने के लिए जिले में 16 केन्द्र बनाए गए थे,इन केन्द्रों में नौ मदरसे और सात इंटर कॉलेज थे,जिले में परीक्षा समापन के दिन मदरसा शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ इफ्तेखार अहमद, जिला अल्प्संख्यक कल्याण अधिकारी वर्षा अग्रवाल ने चार परीक्षा केन्द्रों का दौरा कर परीक्षा की शुचिता की जांच की। इन केन्द्रों में अशरफिया इंटर कालेज, मुबारकपुर इंटर कालेज, मदरसा अरबिया कासिमुल उलूम मगरावां और मदरसतुल बनात मगरावां प्रमुख हैं।
परीक्षा केंद्रों में लगे पंखों को सही कराने के भी निर्देश दिए,मदरसा बोर्ड के चेयरमैन इफ्तेखार अहमद का कहा कि बुधवार को संपन्न हुई परीक्षा का परिणाम 30 से 45 दिन के भीतर आ जाएगा। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्रों में बने कन्ट्रोल रूम से परीक्षाओं के आनलाइन संचालन का भी निरीक्षण किया गया। जिले में सकुशल परीक्षा को संपन्न कराने को लेकर चेयरमैन ने अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी वर्षा अग्रवाल, वक्फ निरीक्षक मनोज कुमार राय के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आप लोगों की मेहनत से सकुशल परीक्षा संपन्न हुई,इस दौरान पवन सिंह,मास्टर खुर्शीद, सफीक, प्रधानाचार्य सुहेल अहमद, हाफिज ब्दीउज्जमा आदि लोग उपस्थित थे



