आजमगढ़:जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन ने प्रवक्ता को किया सम्मानित

रिपोर्ट:रोशन लाल
आजमगढ़:जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन जय प्रकाश पांडेय द्वारा अपने कार्यालय पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए कोयलसा इंटर कालेज के प्रवक्ता कवि महेंद्र नगर शिक्षक अरविंद शर्मा को सम्मान पत्र अंगवस्त्रम एवं साहित्यकार पत्रकार संजय कुमार पांडे हिंद पैथोलॉजी से अनिल विश्वकर्मा कवि रोहित राही समाज सेवी संजीव तिवारी के के पांडे शिवा पब्लिक स्कूल के प्रबंधक मनोज पांडे अंगवस्त्रम एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों एवं साहित्यकारों ने सहकारी बैंक के अध्यक्ष जय प्रकाश पांडे को अंगवस्त्रम एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया। अपने संबोधन में जय प्रकाश पांडे ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र का निर्माता एवं साहित्यकार समाज को नई दिशा देता है ऐसे साहित्यकारों शिक्षकों को सम्मान कर हम आनंदित हो रहे हैं। प्रवक्ता साहित्यकार महेंद्र मृदुल एवं कवि रोहित राही ने अपनी कविता सुना कर सब को काफी प्रभावित किया। आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव साहित्यकार संजय कुमार पांडे ने सभी का स्वागत करते हुए ऐसे कार्यक्रमों के लिए सहकारी बैंक के अध्यक्ष के प्रति आभार प्रकट किया।



