आजमगढ़:दीवानी न्यायालय में मामला विचाराधीन होने के बाद भी नायब तहसीलदार व गंभीरपुर पुलिस चौकी प्रभारी चकरोड में बनवा रहे हैं नाली

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गंभीरपुर में तहसील निजामाबाद के नायब तहसीलदार शिव शंकर पटेल व गंभीरपुर पुलिस चौकी प्रभारी धीरेंद्र बहादुर सिंह रविवार को दीवानी न्यायालय में मामला विचाराधीन होने के बाद भी जबरदस्ती चकरोड को तोड़वा कर नाली का निर्माण करा रहे थे। जिस के संदर्भ में पीड़ित ने सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा न्याय की गुहार लगाई और दोषी के ऊपर कार्रवाई की मांग की। आपको बताते चलें कि विकासखंड मुहम्मदपुर गंभीरपुर पुलिस चौकी के सामने चकरोड़ बना हुआ है और उसी पर दीवानी न्यायालय में मुकदमा संख्या 665/ 22 मनोज आदि व अजय के बीच विचाराधीन है।उक्त जमीन पर खंड विकास अधिकारी मुहम्मदपुर, सीओ सदर व पुलिस अधीक्षक कार्यालय से रिपोर्ट भी लग चुकी है उसके बावजूद भी रविवार को तहसील निज़ामबाद के नायब तहसीलदार शिव शंकर पटेल व गंभीरपुर पुलिस चौकी प्रभारी धीरेंद्र बहादुर सिंह भारी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ अजय के पक्ष में चकरोड को तोड़वा कर नाली के लिए पाइप डलवाने लगे। इस संदर्भ में शशिकांत उपाध्याय ने सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप न्याय की गुहार लगाई और मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के बाद भी नायब तहसीलदार निज़ामाबाद शिव शंकर पटेल व गंभीरपुर पुलिस चौकी प्रभारी धीरेंद्र बहादुर सिंह के ऊपर कार्रवाई की मांग की। इस संदर्भ में एसडीएम निजामाबाद प्रेमचंद मौर्या से बात करने पर उन्होंने बताया कि इस तरह का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है अगर ऐसा कुछ मामला है तो जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button