Azamgarh news:समाजसेवी सेवानिवृत्त अधिशासी अधिकारी ऋषि देव मिश्रा की मनाई गई 10वीं पुण्यतिथि

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट:हाजी रज्जाक अंसारी

अतरौलिया/आजमगढ़:अतरौलिया समाजसेवी सेवानिवृत्त अधिशासी अधिकारी ऋषि देव मिश्रा की मनाई गई 10वीं पुण्यतिथि ।बता दे कि स्थानीय नगर पंचायत स्थित दुर्गा मंदिर के समीप में समाज सेवी सेवानिवृत्त अधिशासी अधिकारी ऋषि देव मिश्र की 10वीं पूर्णतिथि मनाई गई। इस अवसर पर ऋषि देव जी सेवानिवृत्त अधिशासी अधिकारी के चित्र पर पुत्र रमाकांत मिश्रा समेत उपस्थित लोगों द्वारा उन्हें श्रद्धा सुमन स्थापित किया गया। 10वीं पुण्यतिथि के अवसर पर भाजपा नेता रमाकांत मिश्र ने कहा पिता जी का पूरा जीवन शिक्षा समाज और सेवा भाव में ही समर्पित रहा। इन्होंने कभी अपने वसूलो से समझौता नहीं किया, इनके बताएं रास्तों का अनुसरण करना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी । पिता जी हमेशा लोगों के सुख-दु:ख में खड़े रहते थे और उनके द्वारा ही बताए गए पद चिन्हों पर चलकत सेवा भाव के साथ लोगों की हमेशा मदद करते रहेंगे ।इस मौके पर भाजपा नेता रमाकांत मिस्र द्वारा सैकड़ों गरीब,बेसहारा परिजनों को साड़ी ,कपड़ा आदि भेट किया गया तथा साथ ही क्षेत्र के सभी प्रमुख मंदिरों में जाकर मंदिरों के पुजारियों को राशन आदि वितरण किया गया। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से श्री राम सोनकर पुष्कर मिश्रा , पूर्व विधायक अनीता कमल ,पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, जमुना प्रसाद द्विवेदी, कमल नयन तिवारी, चंद्रजीत तिवारी, अभिषेक मिश्रा , धीरज मिश्रा, सुनील पाण्डेय,हरि भान पांडे, रिंकू मोदनवाल, रामरतन मोदनवाल सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button