आजमगढ़ में ग्रामीणों की सूझबूझ से पकड़ी गई मवेशी, चालक व खलासी फरार

रिपोर्ट:चंदन शर्मा

रानी की सराय/आजमगढ़:रानी की सराय ग्रामीणों को जानकारी होने पर वध के लिए ले जा रहे मवेशी को चालक ने पीकप छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृत मवेशी को दफन कराया, घायलों का इलाज कराया तथा स्वस्थ मवेशियों एक किसान को सुपुर्द कर दिया गया,क्षेत्र के मझगांवा गांव के पास गुरुवार की सुबह को सड़क के किनारे एक पिक अप खड़ी थी जिसे चालक और खलासी ठीक कर रहे थे। आशंका होने पर गांव की किसी व्यक्ति ने पूछा कि इस पिकअप में क्या है तो खलासी ने जवाब दिया कि पिकअप में मछली है वही पिकअप को देखने के बाद उसमें मवेशियों भरी हुई थी। जो कहीं पर चालक मवेशी को बध के लिए ले लिए जा रहा था। मौका देखते हैं चालक और खलासी वहां से फरार हो गए। सूचना पर नायब दरोगा घनश्याम मौके पर पहुंचे और स्वास्थ्य टीम भी पहुंची। जिसमे 3 मवेशी मृत अवस्था में थे जिन्हें दफन किया गया वही दो स्वस्थ थे और चार घायल थे। मृत मवेशी को पुलिस की मौजूदगी में दफन किया गया।नायब दरोगा घनश्याम ने बताया कि 6 मवेशियों को शाह कुंदनपुर निवासी इंद्रदेव यादव को सुपुर्द कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button