आजमगढ़:लापरवाही पर गिरी गाज, रानी की सराय प्रभारी समेत चार निलंबित

Azamgarh: Four suspended, including the in-charge of Rani Ki Sarai, for negligence

आजमगढ़, 28 सितंबर:रानी की सराय थाना क्षेत्र में पदीय दायित्वों के निर्वहन में कथित गंभीर लापरवाही के मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना रानी की सराय के प्रभारी निरीक्षक विमल प्रकाश राय समेत चार पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनके विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। वहीं, पुलिस लाइन से राजीव कुमार सिंह को रानी की सराय थाने का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।निलंबित होने वालों में रानी की सराय के प्रभारी निरीक्षक विमल प्रकाश राय, उप निरीक्षक गिरीश तिवारी, उप निरीक्षक हैदर अली मंसूरी तथा निजामाबाद थाने पर तैनात आरक्षी वैभव पटेल शामिल हैं।पुलिस के अनुसार, निजामाबाद थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 06/2026, धारा 123 व 351(2) बीएनएस से जुड़े मामले में अभियुक्त के जमानत पर रिहा होने के बाद उसके आवश्यक सत्यापन और संबंधित सूचना यक्ष ऐप पर अपलोड किया जाना था। आरोप है कि निर्धारित प्रक्रिया के तहत समय से कार्रवाई नहीं की गई।बाद में जमानत पर बाहर आए अभियुक्त द्वारा शिकायतकर्ता को धमकी देने तथा कथित तौर पर फर्जी आईडी बनाकर फोटो और वीडियो वायरल किए जाने की शिकायत सामने आई। मामले की समीक्षा में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका में लापरवाही पाए जाने पर एसएसपी ने निलंबन की कार्रवाई की।एसएसपी ने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अभियुक्तों के सत्यापन, जमानत के बाद निगरानी तथा आवश्यक अभिलेख और ऐप पर सूचना समय से दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि ड्यूटी में लापरवाही या अनुशासनहीनता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।इसी क्रम में पुलिस लाइन से राजीव कुमार सिंह को रानी की सराय थाने का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके कार्यभार संभालने के बाद थाने की पुलिस व्यवस्था को आगे बढ़ाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button