आजमगढ़ में अनियंत्रित बाइक सवार युवक की खंबे के पोल से टकराकर हुई मौत

रिपोर्ट:सुमित उपाध्याय
अहिरौला/आजमगढ़:अहरौला थाना क्षेत्र के भोगाईचा गांव में अनियंत्रित बाइक सवार युवक की खंबे के पोल से टकराकर हुई मौत ।। बता दे आप को की अहिरौला थाना क्षेत्र के भोगईचा गांव में एक बाइक सवार युवक खजुरी मार्केट की तरफ से चांदनी चौक की तरफ आ रहा था की अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह रोड के बगल में लगे बिजली के पोल से जा टकराया से बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई और वही बिजली के पोल के भी करीब 4 टुकड़े हो गए ।युवक का नाम राकेश जिसकी उम्र करीब 20 साल बताई जा रही है युवक भुवापुर बिशनपुरा का निवासी था । राकेश दो भाई थे राकेश दो भाइयों में छोटा मौके पर पहुंचे अहरौला थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तो वही राकेश के परिजनों में कोहराम मचा हुआ ।।



