Azamgarh news:केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का पूर्व मंत्री भाजपा वरिष्ठ नेता कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा के नेतृत्व में किया स्वागत

रिपोर्ट:आफताब आलम

आजमगढ़:केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर रविवार शाम को बिंद्राबाजार पहुंचने पर। पूर्व मंत्री भाजपा वरिष्ठ नेता डॉक्टर कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया,इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिंदाबाद व नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे भी लगाए,भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय मंत्री व पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता लालगंज में हुई जनसभा के बाद पहुंचे बिंद्राबाजार जहां जलपान की वयस्था हुई जहां पूर्व मंत्री एवं प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डॉक्टर कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा के आवास पर सभी का जोरदार स्वागत किया गया,सबसे पहले सभी लोगों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया जिसमे कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर , प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ,क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ,प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा घनश्याम पटेल ,का जोरदार स्वागत किया गया जिसमें शाल व प्रतीक चिन्ह दिया परिवार के विभिन्न सदस्यों से मिले जहां पर जलपान करने के पश्चात पद प्रतिनिधियों के सवालों का जवाब भी दिया सवालों पर की
वर्तमान समय में खास करके विद्युत व्यवस्थाएं एवं सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों में कुछ कमियां दिखाई दे रही है जिससे जनता काफी परेशान है,जवाब में कहा गया कि इसके पूर्व की सरकारों में विभिन्न कमियों थी जिन को सुधारने का पूरा पूरा प्रयास किया गया अब यह कमी लगभग लगभग सुधर चुकी है
इस दौरान लगातार विद्युत की ट्रिपिंग होती रही, इस मौके पर क्षेत्र के विभिन्न लोगों में से प्रमुख रूप से
पूर्व सांसद नीलम सोनकर ,जिला अध्यक्ष लालगंज ऋषि कांत राय , गोरखपुर क्षेत्रीय मंत्री मंजू सरोज,देवी राय , विनोद राय क्षेत्रीय उपाध्यक्ष,जिला कार्यसमिति के सदस्य प्रमोद श्रीवास्तव ,ग्राम प्रधान मान सिंह, ब्लॉक प्रमुख विजय कुमार विश्वकर्मा,ब्लॉक प्रमुख विपिन सिंह , पप्पू अस्थाना,पूर्व महा प्रधान अरुण विश्वकर्मा,प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष जिया लाल यादव,पिंटू प्रधान, नागेंद्र विश्वकर्मा,प्रधान आबिद,विजय सरोज,आदि रहे जाते जाते पूर्व मंत्री एवं प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डॉ कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा का काफी सराहना किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button