Gazipur news:पांच जुलाई को विधान सभा का घेराव करेंगे सफाई कर्मचारी

Report:Suresh Pande
ग़ाज़ीपुर के सरजू पांडेय पार्क में उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष रोशनलाल ने कहा कि हम लोगों को 7 सूत्री मांगे बिल्कुल ही जायज है और यदि हमारी मांगों को संज्ञान लेकर प्रभावी कार्रवाई नहीं प्रारंभ किया जाता है तो जनपद के सफाई कर्मचारी प्रांतीय संघ के आह्वान पर 5 जुलाई 2023 लखनऊ में विधानसभा का घेराव करेंगे , वही प्रांतीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश बिंद उर्फ गुड्डू ने कहा कि 2004 से शिक्षकों कर्मचारियों वह अधिकारियों को दी जाने वाली सामाजिक सुरक्षा यानी पुरानी पेंशन व्यवस्था (ओ पी एस) को समाप्त कर शेयर बाजार आधारित नवीन पेंशन व्यवस्था (एनपीएस) लागू कर दी गई है जो ना तो कर्मचारियों के हित में है और ना ही देश और प्रदेश के हित में है ।वही पंचायती राज ग्रामीण संघ के जिला कोषाध्यक्ष विनोद चौधरी ने कहा कि जनपद और प्रदेश के सभी कर्मचारी नियमित रूप से जॉब चार्ट के अनुसार अपना कार्य करते हैं किन्हीं विशेष परिस्थितियों में सफाई कर्मचारियों से अन्य कार्य भी कराए जाते हैं जिस को ध्यान में रखकर सफाई कर्मचारियों की सेवा नियमावली बनाई जानी चाहिए ।वही जिला संयोजक अजय कुशवाहा ने कहा कि सफाई कर्मचारियों से भिन्न-भिन्न तरीके से का सर्वे कार्य , बीएलओ कार्य , जनपद स्तर प्रदेश स्तर के कार्यालयों में लिपिक कार्य का भी काम लिया जाता है ऐसी स्थिति में ग्रामीण सफाई कर्मचारी को प्रमोशन का अवसर भी प्रदान किया जाना चाहिए ।



