आजमगढ़:जिलाधिकारी ने बैठक कर 26 व 27 जून को होने वाली परीक्षाओं के संदर्भ में दिए दिशा निर्देश

रिपोर्ट:आफताब आलम

आजमगढ़: जिला मजिस्ट्रेट विशाल भारद्वाज ने बताया है कि विज्ञापन संख्या-02-परीक्षा/2018 सम्मिलित ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी (स०क०) एवं समाज कल्याण पर्यवेक्षक (सामान्य चयन) प्रतियोगिता परीक्षा-2018 की पुर्नपरीक्षा दिनॉक 26 जून 2023 (सोमवार) एवं 27 जून 2023 (मंगलवार) को चार पालियों (प्रत्येक दिवस दो पालियों) उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में (प्रथम पाली पूर्वान्ह 10ः00 बजे से मध्यान्ह 12ः00 बजे तक द्वितीय पाली अपरान्ह 03ः00 बजे से सायं 05ः00 बजे तक) में कराया जाना प्रस्तावित है। जिसमें जनपद आजमगढ़ में निर्धारित 20 परीक्षा केन्द्रो पर प्रति पाली 9648 (कुल 38592) अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। जनपद -आजमगढ़ में निर्धारित 20 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, प्रति 3 परीक्षा केन्द्रों पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट, प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किया जाना है।उन्होने बताया कि निर्धारित 20 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा की सुचिता बनाए रखने, परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण करने एवं शान्ति/विधि-व्यवस्था सुनिश्चित करने व परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा सामग्री पहुंचाने व परीक्षा के उपरान्त संकलन हेतु केन्द्र प्रतिनिधि एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती गयी है।उक्त परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु दिनांक-23 जून 2023 को अपरान्ह 04.00 बजे जिला मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में नेहरू हाल के सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया है। उन्होने कहा कि संबंधित सभी केन्द्र व्यवस्थापक/ सेक्टर/स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा सम्बंधित अन्य अधिकारीगण उक्त बैठक में उपस्थित होंगे। बैठक के बाद स्टैटिक मजिस्ट्रेट अपने-अपने केन्द्र का भ्रमण करेगें। सम्बन्धित सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा के दिनांक 26 जून 2023 एवं 27 जून 2023 (सोमवार एवं मंगलवार) को चार पालियों (प्रत्येक दिवस दो पालियों) को अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन)/नोडल अधिकारी की देख-रेख में प्रथम पाली हेतु प्रातः 05ः00 बजे एवं द्वितीय पाली हेतु पूर्वान्ह 10.00 बजे कोषागार से परीक्षा से सम्बन्धित प्रश्नपत्र/गोपनीय सामग्री (ट्रंक व चाभियों) आयोग द्वारा नामित कार्यदायी संस्था (M/s Edutest Solution Pvt. Ltd.) के प्रतिनिधि के साथ प्राप्त करेगें एवं एजेंसी द्वारा व्यवस्थापित वाहनों में परीक्षा सामग्री अपने परीक्षा केन्द्र पर सामग्री प्राप्त कराकर अपने आवंटित परीक्षा केन्द्रों पर भ्रमणशील रहकर परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराना सुनिश्चित करेगें तथा प्रत्येक पाली में परीक्षा समाप्ति के उपरान्त शील्ड पैकेट (सभी रंगीन सील्ड पैकेट्स)/ट्रंक को एजेंसी के व्यवस्थापित वाहनों में कोषागार में जमा कराना सुनिश्चित करेंगे। परीक्षा सामग्री में से ओ0एम0आर0 शीट की कोषागार प्रति बड़े ट्रंक में शील कर कोषागार द्वितालक में नोडल अधिकारी/अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्र0) द्वारा संरक्षित कराया जायेगा।जिला मजिस्ट्रेट ने समस्त स्टैटिक मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया है कि परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा तिथि 26 जून 2023 एवं 27 जून 2023 (सोमवार एवं मंगलवार) को प्रातः 07ः00 तक प्रत्येक दशा में पहुंचकर कन्ट्रोल रूम के दूरभाष सं0 9454417172 पर अवगत कराना सुनिश्चित करेगें। प्रश्न पुस्तिका के पैकेट परीक्षा प्रारम्भ होने के 01 घण्टा पूर्व केन्द्राध्यक्ष, नामित एजेंसी के केन्द्र प्रभारी, दो कक्ष निरीक्षकों एवं अपनी उपस्थिति में वीडियोग्राफी कराते हुए खुलवाएं। अपनी उपस्थिति में ही प्रश्नपत्रों का वितरण सुनिश्चित करायें। प्रश्न पत्र के पैकेट खोलने के पूर्व यह सुनिश्चित कर लें कि पैकेट उसी केन्द्र के लिए ही है। प्रश्न पत्र खोले जाने के समय की वीडियों रिकार्डिंग कराया जाना अनिवार्य है तथा इस आशय के प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर लिये जायेंगे। स्टैटिक मजिस्ट्रेट अपनी देख-रेख में शुचितापूर्ण ढंग से परीक्षा को सम्पादित करायेंगे। समस्त केन्द्र व्यवस्थापक नकल विहीन, निर्विघ्न एवं सकुशल परीक्षा सम्पन्न कराये जाने तथा परीक्षा हेतु आवश्यक व्यवस्था हेतु उत्तरदायी होगें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button