जम्मू-कश्मीर के डोडा में आतंकियों और सुरक्षा बलों में शुरू हुई मुठभेड़

Encounter between militants and security forces in Doda, Jammu and Kashmir

जम्मू, 9 जुलाई: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है।

अधिकारियों ने बताया कि डोडा जिले के गोली-गाडी वन क्षेत्र के ऊपरी इलाकों में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया।

एक अधिकारी ने बताया, “जब सुरक्षा बल छिपे हुए आतंकवादियों के करीब पहुंचे, तो उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।”

उन्होंने बताया कि इलाके में अभी भी गोलीबारी जारी है।

इससे एक दिन पहले कठुआ जिले के बदनोटा गांव में सेना के वाहन पर आतंकवादियों ने घात लगाकर हमला कर दिया था जिसमें एक जेसीओ सहित पांच जवान शहीद हो गए थे, जबकि पांच अन्य जवान घायल हो गए थे। इस घटना के एक दिन बाद डोडा के गोली-गाडी फॉरेस्ट एरिया में मुठभेड़ शुरू हुई।

Related Articles

Back to top button