मऊ:घोसी संघर्ष समिति घोसी ने मीटिंग करके जन समस्याओं से निपटने के लिए विचार व्यक्त कर,एडोकिट के भाई भतीजी की मृत्यु पर किया शोक सभा

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्रोट:रोशन लाल/अशोक श्रीवास्तव

घोसी:संघर्ष समिति घोसी मऊ की एक बैठक पांडेय मेडिकल हाल पर अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें समाज से जुड़े कई समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया जिसमें अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने कहा कि आज कल बरसात का मौसम चल रहा है इसमें हम सभी को सावधानी बरतनी चाहिए और लोगों को भी जागरूक करना चाहिए क्योंकि किसी भी बिजली के पोल में अचानक करंट आ सकता है इसलिए बिजली के पोल से सटकर नहीं खड़ा होना चाहिए , सभी त्योहारों को सकुशल मनाने के लिए घोसी संघर्ष समिति घोसी सदैव तत्पर है, सुबह वाराणसी के लिए एवं रात्रि को लखनऊ के लिए प्रतिदिन ट्रेन चलाने के लिए भी पत्र लिखा जा रहा है,संरक्षक अब्दुल मन्नान खान ने कहा कि समाज हित का कार्य ही घोसी संघर्ष समिति घोसी का लक्ष्य है, प्रबंधक शेख हिसामुद्दीन ने कहा कि जन मानस को जागरूक करना ही हमारा कर्तव्य है, और जो भी समस्या है उसका निराकरण तुरन्त किया जाएगा, महामंत्री खुर्शीद खान ने कहा कि आज कल सभी मोहल्लों में पानी आ गया है और निकासी की व्यवस्था सही रूप से नहीं हो पा रही है जिसका निराकरण करना जरूरी है उसके लिए नगर पंचायत को पत्र लिखा जाएगा, अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने कहा कि इस समय मोहर्रम चल रहा है और फिर सावन शुरू हो जाएगा तो किसी को कोई तकलीफ न हो और हमारी भाई चारगी बनी रहे, घोसी में शान्ति व्यवस्था बनी रहे इसके लिए घोसी संघर्ष समिति घोसी सदैव तत्पर है, प्रशासन से मिलकर हमेशा चलने का कार्य किया है,,, इसी कड़ी में अभी तीन दिन पहले शमशुल हसन एडवोकेट के छोटे भाई फैजुल हसन एवं उनकी पुत्री सना फातमा की घोसी इमामबाड़े के सामने ट्रेन की चपेट में आने से मृत्यु हो गई जिससे हम सभी लोग बहुत ही मर्माहत हैं क्योंकि यह एक बहुत ही दुखद घटना है, कहने के लिए कोई शब्द नहीं है, हम सभी उनके इस दुख की घड़ी में साथ हैं उनके परिवार वाले सब्र करे क्योंकि ईश्वर के आगे किसी का बस नहीं चलता, इटौरा के वरिष्ठ पत्रकार हरिनाथ पांडेय जी की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई, एवं गोठा के वरिष्ठ पत्रकार अरुण पांडेय के छोटे भाई की भी अचानक मृत्यु हो गई जिससे हम सभी काफी मर्माहत हैं, सभी के लिए दो मिनट का मौन रखकर सभी की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई एवं अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने कहा कि रेल दुर्घटना में जिनकी मृत्यु हुई है उनके परिवार को उचित मुवावजे के लिए रेल मंत्री जी को पत्र लिखा जा रहा है जिससे मुवावजे के साथ साथ एक नौकरी भी उनके परिवार के किसी सदस्य को मिले और 14 सी फटक खोलने की भी डिमांड की जाएगी जिससे भविष्य में कोई दुर्घटना न होने पाए,, अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय, संरक्षक अब्दुल मन्नान खान, प्रबंधक शेख हिसामुद्दीन, सुदर्शन कुमार, महामंत्री खुर्शीद खान, नौशाद खान, बदरूल इस्लाम, अबरार अहमद, उपाध्यक्ष जियाउद्दीन खान, नेहाल अख्तर, गोपाल साहनी, अरविंद मौर्य, भोला विश्वकर्मा, हरेंद्र चौरसिया, राजेश जायसवाल, राजेश सिंह, सहित सभी सदस्य गण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button