हजरत सूफी मिल्लत का अकीदत और एहतराम के साथ 11वां उर्स संपन्न हुआ

 

रिपोर्ट सुरेश पांडे

गाजीपुर। हजरत सूफी मिल्लत का 11वां उर्स धावा शरीफ गाज़ीपुर खानकाह गौसिया चिश्तिया में बड़ी धूमधाम से मनाया गया,जिसमें देश भर से हजारों अकीदतमंदों और बुजुर्गों ने हिस्सा लिया। मशाइख ने सूफियों के हालात पर चर्चा किया और कहा कि तमाम दुखों को सिर्फ मुहब्बत से दूर किया जा सकता है,और दुनिया में नफरतों को सूफियों की शिक्षाओं से ही खत्म किया जा सकता है। उर्स मे मुशायरा का भी आयोजन किया गया, जिसमें ओबेदु मियां की शान में पढ़ा गया, जिसे आस्ताना सूफी मिल्लत हजरत शाह मुजीबुर रहमान ने खूब सराहा।

मुजीबुर रहमान चिश्ती ने देश और कौम की सलामती के लिए दुआएं मांगी और जलसे के बाद उर्स का समापन मौलाना अनवर हुसैन रहमानी, अल्लामा आरिफ इकबाल, आरिफिन असदेक, अबू जर हसनत, अल्लामा मंजर हुसैन, थबित रोहतासवी कासिम नदीमी, नवाज अहमद ने किया। सईदी, मौलाना तनवीर रजा, फैयाज खान समेत कई प्रतिष्ठित विद्वान भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button