जबलपुर के गड्ढों में गुम हुई सड़क, सड़कों पर उतरी कांग्रेस! गांधी चौक से मुखर्जी चौक तक हल्लाबोल
Jabalpur's roads are lost in potholes, Congress takes to the streets! From Gandhi Chowk to Mukherjee Chowk, there's uproar.

जबलपुर के कैंट विधानसभा अंतर्गत लाला लाजपत राय वार्ड में जर्जर सड़क को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। गांधी चौक से मुखर्जी चौक तक बदहाल सड़क के खिलाफ कांग्रेस ने जोरदार हल्लाबोल कर दिया। नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा और नगर कांग्रेस सचिव रवींद्र कुशवाह की अगुवाई में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग सड़क पर उतरे और जमकर विरोध-प्रदर्शन किया।
कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि सड़क लंबे समय से गड्ढों में तब्दील है, लेकिन जिम्मेदारों को जनता की परेशानी दिखाई नहीं दे रही। बदहाल सड़क के चलते राहगीरों, वाहन चालकों और स्कूली बच्चों को लगातार मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने नगर निगम और प्रशासन को खुली चेतावनी दी—अब आश्वासन नहीं, सड़क पर काम चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि जल्द सड़क का डामरीकरण या पुनर्निर्माण शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। प्रदर्शन ने सड़क की बदहाली को लेकर जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि कांग्रेस के इस हल्लाबोल के बाद सड़क की तस्वीर बदलती है या फिर गड्ढों के बीच जनता की परेशानी यूं ही जारी रहती है।
जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट



