आजमगढ़:जब बुनकरो पर किया शोध तब गुड्डू जमाली ने बजट का किया विरोध

आजमगढ़:सेरोशन लाल की खास रिपोर्ट

आजमगढ़ जिले से मुबारकपुर विधानसभा से बसपा के बैनर तले दो दो मर्तबा विधायक रह चुके शाह आलम गुड्डू जमाली इस समय समाजवादी पार्टी के बैनर तले विधान परिषद के मेंबर इस बजट को लेकर उन्होंने सदन में बोलते हुए कहा कि मैं इस बजट का विरोध करता हूं।साथ ही साथ सत्ता पक्ष के नेता से रिक्वेस्ट भी किया कि मुबारकपुर में लाखों बुनकरों की हालत बत से बत्तर है। क्योंकि मुलायम सिंह की सरकार में जिन बुनकरों को ७२ रुपए सब्सिडी के साथ बिजली दी जाती थी,सपा की सरकार जाते ही यह सुविधा उन बुनकरों से छीन ली गई जिससे वहां लाखों बुनकर रोजगार से हाथ धो बैठे।दूसरी समस्या मुलायम सिंह यादव ने मुबारकपुर का रोडवेज गजहड़ा में बनवाया किंतु आज वह रोडवेज एक पार्किंग के रूप में प्रयोग किया जरहा है। जब कि परदेश में तमाम विकाश कार्य हो रहे हैं किंतु वह रोडवेज अपनी हालत पर आशू बहा रहा है।जब कि विकाश में सारे पैसे पब्लिक के लगते हैं।फिर मुबारकपुर के बुनकरों के साथ ना इंसाफी कैसी।उन्होंने सदन में मांग किया कि मुबारकपुर के बुनकरों पर ध्यान दिया जाय जिससे उनकी हालत सुधर सके।

Related Articles

Back to top button