भाभी मीरा ने देवर ईशान खट्टर को कहा ‘चाची 420’ तो मिला जवाब

Bhabhi Meera called her brother-in-law Ishan Khattar 'Auntie 420' and got the answer

 

Mumbai/मुंबई: अपनी भतीजी मिशा के जन्मदिन में शामिल हुए अभिनेता ईशान खट्टर ने कहा कि अब से वह ‘बच्चों’ को अपना नया स्टाइलिस्ट बनाने के बारे में सोच रहे हैं।बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर की बेटी मीशा 26 अगस्त को आठ साल की हो गईं। शाहिद के छोटे भाई ईशान ने अपने इंस्टाग्राम पर बर्थडे पार्टी की कई तस्‍वीरें शेयर की।शाहिद की पत्नी मीरा राजपूत ने भी सोशल मीडिया पर अपडेट दिया। तस्वीरों में ईशान ग्रे रंग के आउटफिट में नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे पर कई चमकदार स्टिकर देखे जा सकते हैं। उन्होंने फंकी हार्ट शेप्ड सनग्लास और गुलाबी रंग की टोपी पहनी हुई है।वहीं, मीरा ने डेनिम आउटफिट पहना हुआ है और उनके चेहरे पर कुछ स्टिकर लगे हुए हैं। पार्टी का थीम ब्लिंग था।

 

मीरा ने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा, “चाची 420 के साथ..ईशान खट्टर”।

 

ईशान ने मीरा की बात से सहमत होते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा, “हां, मुझे लगता है कि मैं अब बच्चों को अपना स्टाइलिस्ट बना सकता हूं।”।मीरा ने सोशल मीडिया पर बर्थडे डेकोरेशन की कुछ झलकियां भी शेयर कीं। एक नियॉन बोर्ड है जिस पर “ब्लिंग इट अप मीशास एरा” लिखा हुआ है। हम कई फंकी सनग्लास, टोपी, स्टिकर और टेबल पर रखा एक आईना भी देख सकते हैं।शाहिद की सौतेली बहन सनाह कपूर ने भी इंस्टाग्राम पर मीशा के जन्मदिन की एक झलक शेयर की।फोटो में अभिनेत्री सुप्रिया पाठक अपनी बेटी सनाह के साथ जश्न मनाते हुए दिखाई दे रही हैं। शाहिद के पिता पंकज कपूर ने 1988 में सुप्रिया से शादी की थी।निजी जीवन की बात करें तो शाहिद ने जुलाई 2015 में मीरा से शादी की थी। दंपति के दो बच्चे बेटी मीशा और बेटा ज़ैन है।28 वर्षीय अभिनेता ईशान 2005 की फिल्म ‘वाह! लाइफ हो तो ऐसी!’ से एक बाल कलाकार के रुप में पर्दे पर दिखाई दिए। उन्होंने 2017 में माजिद मजीदी के ड्रामा ‘बियॉन्ड द क्लाउड्स’ में मुख्य अभिनेता के रूप में अपनी शुरुआत की थी।इसके बाद ईशान ने 2018 में शशांक खेतान द्वारा लिखी और निर्देशित रोमांटिक ड्रामा ‘धड़क’ में अभिनय किया। यह फिल्म मराठी फिल्म ‘सैराट’ की रीमेक थी। इसमें अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने डेब्यू किया था। आशुतोष राणा, अंकित बिष्ट, श्रीधर वत्सर, क्षितिज कुमार और ऐश्वर्या नारकर जैसे कलाकारों ने इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

इसके अलावा उन्होंने ‘खाली पीली’, ‘फोन भूत’ और हाल ही में आई ‘पिप्पा’ जैसी फि‍ल्मों में भी काम किया है, जो भारत की 45वीं कैवलरी रेजिमेंट के कैप्टन बलराम सिंह मेहता के जीवन पर आधारित फि‍ल्म है।

ईशान की अगली फि‍ल्म ‘द परफेक्ट कपल’ है। इस आगामी मिस्ट्री ड्रामा सीरीज में निकोल किडमैन, लिव श्रेइबर, डकोटा फैनिंग और ईव हेवसन मुख्य भूमिका में हैं।

शाहिद के अगले प्रोजेक्ट की बात करें तो वो एड्रेनालाईन-पंपिंग एक्शन थ्रिलर, ‘देवा’ में एक पुलिस अधिकारी के रूप में दिखाई देंगे। फिल्म में पूजा हेगड़े और पावेल गुलाटी भी हैं।

रोशन एंड्रयूज द्वारा निर्देशित और सिद्धार्थ रॉय कपूर द्वारा निर्मित ‘देवा’ रोमांच और ड्रामा से भरपूर एक एक्शन-पैक रोलर-कोस्टर राइड का वादा करती है। यह 14 फरवरी, 2025 को रिलीज होने वाली है।

Related Articles

Back to top button