खेल से होता है शारीरिक विकास- अभय पाण्डेय। 

 

जिला संवाददाता, विनय मिश्र।

देवरिया।

तहसील क्षेत्र के सोनडी गांव में स्थापित रंजू सिंह महाविद्यालय सोनाडी में राष्ट्रीय खेल दिवस पर विविध प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया जिसमें कबड्डी खो-खो एवं दौड़ प्रमुख रहा। बी ए से दौड़ में प्रथम प्रिया तथा द्वितीय सीता रही।

बी एड से सुधा यादव प्रथम, पिंकी गोंड द्वितीय रही। खो खो में सीता, प्रिया अंजली, तारा, कृति, अंजू की टीम जीती

प्रिया, अंजली, रागिनी, सीता, रागिनी, सीता, तारा, प्रिया, कृति, अंजू, सुधा, पिंकी, रुद्र प्रताप तिवारी आदि ने विभिन्न खेलों में सराहनीय प्रदर्शन किया। खेल के बाद एक सभा का आयोजन किया गया जिसमें अभय कुमार पाण्डेय ने मेजर ध्यानचंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को खेल से जुड़ने के लिए कहा । उन्हें हॉकी का जादूगर ही कहा जाता है। उन्होंने अपने खेल जीवन में 1000 से अधिक गोल दागे। जब वो मैदान में खेलने को उतरते थे तो गेंद मानों उनकी हॉकी स्टिक से चिपक सी जाती थी। उन्हें १९५६ में भारत के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा बहुत से संगठन और प्रसिद्ध लोग समय-समय पर उन्हे ‘भारतरत्न’ से सम्मानित करने की माँग करते रहे हैं किन्तु अब केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार होने से उन्हे यह सम्मान प्रदान किये जाने की सम्भावना बहुत बढ़ गयी है।मेजर ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त सन्‌ 1905 ई. को इलाहाबाद मे हुआ था। वो एक राजपूत परिवार में जन्मे थे[9][10][4] । बाल्य-जीवन में खिलाड़ीपन के कोई विशेष लक्षण दिखाई नहीं देते थे। इसलिए कहा जा सकता है कि हॉकी के खेल की प्रतिभा जन्मजात नहीं थी, बल्कि उन्होंने सतत साधना, अभ्यास, लगन, संघर्ष और संकल्प के सहारे यह प्रतिष्ठा अर्जित की थी। आज सभी लोग मोबाइल के गेम में बिजी हो गए हैं जिसके कारण वास्तविक खेल से दूर होते जा रहे हैं । खेल से न केवल इनका शारीरिक विकास होता है बल्कि मानसिक विकास भी होता है।

इस अवसर पर डॉ राखी रावत, अभय कुमार पाण्डेय, बलराम तिवारी,नवनीत रावत, हर्ष सिंह, जगदीश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

वही आर बी एस एकेडमी सोनाडी में भी खेल का अयोजन किया गया जिसमें कबड्डी प्रतियोगिता, खो खो, दौड़ प्रमुख रहा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्यूटी शुक्ला, सत्या दुबे, आकांक्षा, स्वेता, खुश्बू, संध्या, आंचल, प्रभाष, शिल्पा, विनय आदि रहे।

Related Articles

Back to top button