Azamgarh:जब नहीं मिली ननद को द्वार छेकाई में पायल,तब दांत काट कर भौजाई को कर दिया घायल

जब नहीं मिली ननद को द्वार छेकाई में पायल,तब दांत काट कर भौजाई को कर दिया घायल

पती को जाते ही परदेस,सास ससुर और ननद नंदोई ने,दहेज के लिए घर की बहू को दिखाया अपना असिला भेष

ससुराल जनों की मार खाते हुए जब बहू ने जान बचाने के लिए चिल्लाया, तब एक और बेटी को दहेज़ की भेंट चढ़ने से राहगीर ने बचाया

रिपोर्टर रोशन लाल

आजमगढ़/ प्रयागराज

जहां एक ओर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश बेटी बचाओ का अभियान चला रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ सामाजिक भेड़िए दहेज के लालची अपनी बहुओं को दहेज की आग में झोकने से बाज़ नहीं आ रहे हैं। या यह कहें कि उनके दिल में प्रशासन और कानून का कोई डर ही नहीं है।

मामला आजमगढ़ की एक बेटी का है।लड़की के घर वालों ने अपने सामर्थ के हिसाब से उसको घर गृहस्ती का सारा सामान तोफा के रूप में देकर प्रयागराज के क़स्बा फूलपुर मे शादी किया था। और वो अपने ससुराल मे हसी खुशी रह भी रही थी। शादी के कुछ वर्ष बाद उसको एक पुत्री पैदा हुई।इसी बीच पीड़ित लड़की के पिता की मृत्यु हो गई और दूसरी तरफ घर का खर्च चलने के लिए उसका पती परदेश चला गया। उसके बाद सासुराल वालों ने जिसमे लड़की कि सौतेली सास अरशिया शफक़,सौतेली ननद अलीज़ा प्रवीन और ससुर महशर आदि ने मिल कर अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया। हद तो तो तब होगई जब ससुर और सौतेली सास तथा ननद नन्दोइ ने मिल कर बहु को दहेज़ के लिये प्रताड़ित करना शुरू कर दिया,और आए दिन मारना पीटना घर से रुपया मांगने का दबाओ बनाने लगे।कभी २००००तो कभो ५००००हज़र मांगने का दबाओ बनाने लगे।

मजबूर हो कर् लड़की हाथ पैर जोड़ती परन्तु ससुराल वालो पे कोई असर नही होता और एक दिन ससुराल वालो ने जिसमे सौतेली सास अरशिया शफ़ाक़ सौतेली नन्द अलीज़ा परवीन और ससुर् महशर ने आपस मे एक राय हो कर और मौका देख कर बहु को बुरी तरह से मारने पीटने लगे। जब बहू अधमरी हो गई तब तक किसी राहगीर को घर मे से बुरी तरह से चीखने पुकारने और जन बचाओ की आवाज़ सुनाई देने लगी तब किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुवे राहगीर घर मे घुस गया तो देखा की एक लड़की को बुरी तरह मारा पिटा जा रहा है। तब उसने जा कर लड़की को बचाया और लड़की से नंबर ले कर उसके माएके वालो को खबर किया। तब लड़की के माईके वालो ने जा कर लड़की को वापस अपने घर ले के आ गए,और ससुराल वालो के खिलाफ पुलिस मे रिपोर्ट दर्ज करके न्याय की गुहार लगाई। अब देखना ये है के पुलिस पर ससुराल वालो की तरफ से गांधी जी फोटो भारी पड़ता है या लाठी।

Related Articles

Back to top button