Jaunpur news:श्रम प्रवर्तन विभाग द्वारा कैंप लगाया गया

रिपोर्ट शमीम

मडियाहू( जौनपुर) 2 अगस्त 2023 श्रम प्रवर्तन अधिकारी सुश्री रीना द्वारा श्रमिकों का उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत पंजीयन,नवीनीकरण ,pmsym व NPS ट्रेडर्स के अंतर्गत जागरूकता व् पंजीयन कैंप का आयोजन दिलावर पुर ,मड़ियाहूं में किया गयाlबताया जाता है कि बुधवार को श्रम प्रवर्तन अधिकारी सुश्री रीना द्वारा श्रमिकों का उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत पंजीकरण कैंप का आयोजन किया गया ,तथा अपील की गयी है कि सभी निर्माण श्रमिक अपना पंजीयन करा ले जिससे उन्हें विभाग द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हो सके।साथ ही यह भी बताया गया कि श्रमिक पंजीयन के आवेदन के लिए अपना आधार,अपने बैंक खाते की छाया प्रति,पारिवारिक सदस्यों का विवरण व एक मोबाइल no जो चालू हो ले जाकर अपने नजदीकी सहज जन सेवा केंद्र में भी पंजीयन करा सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button