Azamgarh news:प्रधानमंत्री कौशल विकास सेंटर आजमगढ़ पर हर्षोल्लास के साथ आई सेट संस्था के तहत संपन्न हुआ प्रमाण पत्र वितरण समारोह

कौशल विकास करता है बेरोजगारी का विनाश विक्रम बहादुर सिंह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आजमगढ़

 

रिपोर्ट:रोशन लाल
बिलरियागंज/आजमगढ़:आजमगढ़ शहर के पास कोरण अजमतपुर में स्थित प्रधान मंत्री कौशल विकास सेंटर पर बुधवार की शाम विभिन्न कार्यों से प्रशिक्षित अभ्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया ।इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में विक्रम बहादुर सिंह ने कहा की प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा जो कौशल विकास योजना चलाई गई है इससे हिंदुस्तान का कोई भी व्यक्ति बेरोजगार नहीं रह सकता ।इसके ऊपर विस्तृत जानकारी डालते हुए सीडब्ल्यूसी विभाग से अखिलेश सिंह ने कहा कि यह योजना सन 2015 से लांच हुई है जिसके तहत प्रतिवर्ष लाखों बेरोजगार विभिन्न कामों का प्रशिक्षण लेकर और बैंकों से लोन लेकर अपने काम को अंजाम देते हैं तथा बेरोजगारी दूर करके रोजगार को बढ़ावा देते हैं। जिससे घर परिवार गांव जिला के साथ-साथ देश का भी आर्थिक लाभ होता है ।कार्यक्रम के अंत में सेंटर संचालिका प्रिंसी राय जी ने आगंतुकों का आभार प्रकट किया और विश्वास दिलाया कि इस योजना के माध्यम से हम गांव गांव जाकर शिक्षित अशिक्षित महिला पुरुष बेरोजगार युवक युवतियों को हुनर सिखा कर उन्हें रोजगार मुहैया कराने का काम करेंगे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button