विजय राय करन सिंह चौहान व विवेक मिश्रा की राष्ट्रीय स्वराज दल मे नियुक्ती

Vijay Rai, Karan Singh Chauhan and Vivek Mishra appointed in Rashtriya Swaraj Party

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

 

संस्थापक अध्यक्ष विरेन्द्र शर्मा के नेतृत्व मे भारत के हर राज्य मे राष्ट्रीय स्वराज दल अपने सदस्य बनाएगा

Mumbai News:रिपोर्ट:अजय उपाध्याय
राष्ट्रीय स्वराज दल में विजय राय को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया, जबकि संगठन मंत्री पद पर करन सिंह चौहान को मनोनीत किया गया, तो वही विवेक ब्रह्मदेव मिश्रा को मण्डल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
राष्ट्रीय स्वराज दल के संस्थापक अध्यक्ष वीरेन्द्र रामलाल शर्मा नें बताया कि समूचे भारत में स्वराज दल की मौजूदगी जल्द ही बड़े स्तर पर की जाएगी। प्रथम चक्र में बड़े बड़े प्रदेशों में दल की स्थापना के लिये बैठक आयोजित कर समाज के संभ्रांत लोगों को दल से जोड़ा जाएगा।
शर्मा नें बताया कि इसके लिए संगठन के जिम्मेदार लोगों को निर्देश जारी किये जा चुके हैं। वह अपने अपने क्षेत्रों में जा कर राष्ट्रीय स्वराज दल के विचारों से जनमानस को बताएंगे।
उन्होंने बताया जिन लोगों को आज अहम पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है वह अपने स्तर से संगठन को बेहतर करने के लिए जुटेंगे। उन्होंने बताया आगे चल कर भरी तादात में महिलाओं को भी दल का हिस्सा बनाने की योजना है। जिसके लिये एक महिला विंग की भी स्थापना जल्द ही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button