नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
रिपोर्ट:मोहम्मद राजिक शेख
आजमगढ़:अतरौलीया पुलिस ने नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। मिली जानकारी के मुताबिक 02.08.2023 को वादिनी मुकदमा ने थाना अतरौलिया पर लिखित तहरीर दिया कि वादिनी मुकदमा की नाबालिग पुत्री उम्र लगभग 17 वर्ष को विपक्षी आदर्श निषाद पुत्र मुन्नालाल निषाद शादी द्वारा झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा ले गया। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर दिनांक 03.08.2023 को वादिनी की लिखित तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 229/23 धारा 363/366 बनाम आदर्श निषाद पुत्र मुन्नालाल निषाद निवासी रतुआपार थाना अतरौलिया आजमगढ़ के पंजीकृत हुआ व विवेचना हेतु उ0नि0 संतोष कुमार को प्राप्त हुआ। बयान पीड़िता 161 सीआरपीसी, अवलोकन यौन अपराध परीक्षण अभिलेख व अवलोकन अंक प्रमाण पत्र के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 376 आईपीसी व 3/4 पाक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी थाना के उ0नि0 मय संतोष कुमार हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त आदर्श निषाद उपरोक्त को सिकन्दरपुर मोड़ के पास से शुक्रवार को समय करीब 08.20 बजे नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार मा0 न्यायालय/जेल भेजा गया।