रामपुर गांव में मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन समारोह संपन्न ग्रामवासियों का उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

Bhumi Poojan ceremony for temple construction in Rampur village was completed Pilgrims flocked to the village

जहानागंज/आजमगढ़। नगर पंचायत जहानागंज बाजार अंतर्गत रामपुर गांव में वार्ड नंबर 6 में स्थित प्राचीन सती मैया स्थल के निकट निर्माणाधीन देव स्थल का भव्य भूमि पूजन समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन गांव में एक नए मंदिर निर्माण की शुभ शुरुआत के रूप में संपन्न हुआ। धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ वेद मंत्रोच्चारण व पूज्य पंडित प्रमोद पाण्डेय जी द्वारा विधिपूर्वक भूमि पूजन से हुआ।इस शुभ अवसर पर ग्रामवासियों ने अद्वितीय उत्साह दिखाते हुए चार बार ‘सरस्वती बाग’ किया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग एवं युवा शामिल हुए। ‘सरस्वती बाग’ स्थानीय परंपरा का एक महत्वपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान माना जाता है, जिसे विशेष अवसरों पर सामूहिक श्रद्धा के साथ संपन्न किया जाता है।

मंदिर निर्माण हेतु किए जा रहे इस आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। पूरे दिन जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। वही महिलाओं द्वारा भक्ति गीत भी गाए गए आयोजन के समय प्रसाद वितरण भी किया गया, जिसमें सभी उपस्थित जनों ने प्रसाद ग्रहण किया।ग्रामवासियों यजमान कैप्टन इष्टदेव सिंह, राजेंद्र सिंह उमाशंकर सिंह पिंटू सिंह प्रभात सिंह अरविंद सिंह ने बताया कि यह मंदिर आने वाले समय में पूरे क्षेत्र की आस्था का केंद्र बनेगा। मंदिर निर्माण हेतु सभी ने तन-मन-धन से सहयोग देने का संकल्प लिया।समाजसेवियों, एवं युवाओं की टीम ने कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष भूमिका निभाई। यह आयोजन आपसी एकता, श्रद्धा और संस्कृति का जीवंत उदाहरण बना।इस मौके पर अरविंद सिंह प्रभात सिंह पिंटू सिंह सभासद रमन सिंह विक्की भानु सिंह श्याम सिंह जोगिंदर सिंह शुभम सिंह रिशु सत्यम अभिषेक आदित्य आनंद आर्यन रमन अमन सुधांशु अंश आकाश आदि लोग उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button