कल्याण:महाराणा क्षत्रिय राजपूत समाज सेवाभावी संस्था कल्याण द्वारा करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष की हत्या पर किया गया विरोध प्रदर्शन,हत्या करने वालों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग
कल्याण महाराष्ट्र से बालासाहेब पाटिल की रिपोर्ट
कल्याण/महाराष्ट्र:महाराणा क्षत्रिय राजपूत समाज सेवाभावी संस्था कल्याण जिला ठाणे महाराष्ट्र के अध्यक्ष संजय राजपूत सेक्रेटरी गोकुल सिंह पाटिल सदस्य रवि पाटिल निलेश राजपूत विजय सिंह पाटिल बालासाहेब राजपूत तथा सभी सदस्यों तथा पदाधिकारी द्वारा करणी सेवा के अध्यक्ष श्री सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की निर्मम हत्या पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए हत्या करने वालों की तुरंत गिरफ्तारी करने की मांग की। तथा इस संबंध में एक निवेदन पत्र भी तहसीलदार कल्याण जिला ठाणे महाराष्ट्र को दिया। ज्ञापन सौंपते हुए प्रमुख पदाधिकारीयों ने अतिशीघ्र हत्यारों की गिरफ़्तारी करने की मांग की तथा यथाशीघ्र ऐसे लोगों को फांसी की सजा का निर्धारण करने की भी मांग की। इस अवसर पर अन्य समाज के भी पदाधिकारी भी उपस्थित रहे