वर्षाकाल मे वृक्षारोपण के सफल क्रियान्वयन हेतु जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

वन विभाग के साथ 23 विभागों के सहयोग से वर्षाकाल 2024 मे किया जाएगा पौधरोपण जनपद में वर्षाकाल 2024 मे कुल 1259760 पौधरोपण किया जाएगा

रिपोर्ट अशरफ संजरी

भदोही। कलेक्ट्रेट के सभागार में जिलाधिकारी विशाल सिंह की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति की समीक्षा बैठक आहूत की गई l विशेष वृक्षारोपण अभियान 2024 के

 

अन्तर्गत विभागवार लक्ष्यों का निर्धारण किया गया है। जिला वृक्षारोपण समिति की विभिन्न बैठकों में विचार-विमर्श के अनुसार जनपद में विभागवार लक्ष्य आवंटित किया गया है।

 

समस्त कार्यदायी विभागों द्वारा आवंटित लक्ष्य के अनुसार स्थल चयन कर सभी संबंधित तैयारी पूर्ण करने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए l वृक्षारोपण 2024 के अन्तर्गत प्रत्येक

 

विभाग को आवंटित लक्ष्य के क्रम में समय से सारी तैयारियां पूर्ण करें। जनपद में वृक्षारोपण कार्य को सम्पन्न कराने हेतु सभी सम्बन्धित / कार्यदायी विभाग के कार्यालयाध्यक्ष अपने

 

विभाग के नोडल अधिकारी होंगे, तथा अपने विभाग को आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष पौध रोपण कार्य पूर्ण करायेंगे। वृक्षारोपण 2024 को लेकर जिलाधिकारी ने डीएफओ

 

नीरज आर्य के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा की। वर्ष 2024 में वृक्षारोपण हेतु जनपद में वन विभाग के साथ जनपद के अन्य लगभग 23 विभागों – पर्यावरण विभाग,

 

ग्राम विकास, पंचायती राज, नगर विकास, लोक निर्माण सिंचाई विभाग नहर , रेशम, कृषि, पशुपालन, सहकारिता, उद्योग, माध्यमिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा, श्रम विभाग,

 

परिवहन, उद्यान के विभागाध्यक्षों के साथ वर्षा काल 2024 में कराए जाने वाले वृक्षारोपण के सुचारू संचालन हेतु क्रियान्वयन के विभिन्न बिंदुओं पर बल दिया। समीक्षा बैठक

 

में जिलाधिकारी ने कहा कि वृक्षारोपण 2024 को लेकर समाज के सभी लोगों का सक्रिय सहयोग एवं सहभागिता प्राप्त करते हुए इसे व्रहद जन आंदोलन कर दिया जाए।

 

जनपद में ऐसा वातावरण सृजित किया जाए कि आम जनमानस भी स्वयंमेव से जुड़ जाए।जनपद भदोही में वृक्षारोपण 2024 के तहत उत्तर प्रदेश शासन द्वारा

 

वृक्षारोपण करने का आवंटित लक्ष्य दिया गया है, जिसके अंतर्गत वन विभाग 300000, पर्यावरण 45000, ग्राम विकास विभाग 531000, पंचायती राज विभाग 54000,

 

आवास विकास विभाग बीड़ा 5500,लोक निर्माण विभाग 7000, नगर विकास विभाग 15000, जल निगम 8000, रेशम विभाग 19000,कृषि विभाग 106000,पशुपालन

 

विभाग 4000,सहकारिता विभाग 2380,उद्योग विभाग 5500, माध्यमिक शिक्षा विभाग 6000, बेसिक शिक्षा 5000,श्रम विभाग 1900,परिवहन 1800,उद्यान विभाग

 

66000,पुलिस विभाग 6300, स्वास्थ्य विभाग 5000,उच्च शिक्षा 10000, परिवहन विभाग 1800, सिंचाई विभाग नहर 8000, ऊर्जा विभाग 2380, राजस्व

 

विभाग के द्वारा 45000 सत्र 2024 मे पौधरोपण किया जाएगा l

 

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी यशवंत कुमार सिंह,अपर जिलाधिकारी न्यायिक शिव नारायण सिंह सहित सभी संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button