एनडीए बिहार में 36 और देश में 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी : जीतन राम मांझी

NDA will win 36 seats in Bihar and more than 300 seats in the country: Jitan Ram Manjhi

पटना, 4 जून । बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर मतगणना जारी है। रुझानों में 40 में से 32 सीटों पर एनडीए और 7 सीटों पर इंडिया गठबंधन आगे है। बिहार की गया लोकसभा सीट की अगर हम बात करें तो यहां से बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। वह फिलहाल करीब 70 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

 

 

 

 

 

अपनी बढ़त पर पत्रकारों से बात करते हुए जीतन राम मांझी ने दावा किया कि बिहार में एनडीए 40 में से 36 सीटों पर जीत दर्ज करेगी और देश भर में 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी। 360 और 400 सीट जीतने की बात अब हम नहीं कर रहे हैं।

 

 

 

 

 

उन्होंने कहा कि चुनाव जीतकर गया लोकसभा क्षेत्र से सांसद बनने के बाद शहर का विकास मेरी प्राथमिकता होगी। गया के विकास को लेकर शुरू से ही मन में कई योजनाओं का ख्याल है। गया के गांधी मैदान का सौंदर्यीकरण किया जाएगा, सुंदर पार्क बनाया जाएगा। वहीं, बोधगया को आगरा की तरह वर्ल्ड हेरिटेज के अनुरूप में डेवलप किया जाएगा और पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर दिया जाएगा।

 

 

 

 

 

बता दें, गया लोकसभा सीट पर मुख्य तौर से एनडीए प्रत्याशी जीतन राम मांझी और राजद प्रत्याशी कुमार सरबजीत के बीच मुकाबला है। कुमार सर्वजीत करीब 70 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं। गया लोकसभा सीट को भाजपा का गढ़ माना जाता है, यहां लंबे समय से भाजपा की जीत होती चली आ रही है। लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा के टिकट पर विजय मांझी यहां से चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे।

Related Articles

Back to top button