सपा कांग्रेस जोड़ी देश में पैदा कर रहे धार्मिक उन्माद सीएम योगी ।

जिला संवाददाता,विनय मिश्र, देवरिया ।

देवरिया।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लोकसभा देवरिया के गढरामपुर मे भाजपा प्रत्याशी शशांक मणि त्रिपाठी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देवरिया का इतिहास बहुत पुराना है।

 

देवरिया देवों की भूमि रही है। यहां की धरती कभी गलत नितियों वाले लोगों को स्वीकार नही करता है।यही वजह है कि आज देवरिया के सातों सिटो पर भाजपा के विधायक कायम है।

 

भाजपा सरकार आप सभी लोगों की सुरक्षा की गारंटी लेकर चौबीस घंटे लगातार देश हित मे काम कर रही है। और आपका देश मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत बनने जा रहा है

 

।प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में महीलाएं छात्र नौजवान अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहे। अभी हमारी सरकार गरीब परिवार के लोग आवास से बंचित रह गए हैं। उनको भी हमारी सरकार चार जून के बाद ही नया घर देने का काम शुरू कर देगी।

 

आप सभी लोग भाजपा के प्रत्याशी शशांक मणि त्रिपाठी के हाथों को मजबूत करे ताकि अपना देश विकसित भारत में बन सके। वही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर प्रहार करते हुए हुए कहा कि यह दोनों लडकों की जोड़ी देश में भ्रम फैलाकर धार्मिक उन्माद को बढावा देने का काम कर रहे हैं।

 

वहीं प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही व लोकसभा प्रत्याशी शशांक मणि त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को स्मृति चिह्न व अंग वस्त्र देकर सम्मानित

 

किया जनसभा को सांसद डा रमापति राम त्रिपाठी ,विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, विधायक सुरेंद्र चौरसिया ,सुरेंद्र कुशवाहा ,डा जितेन्द्र प्रताप राव ,रितु शाही ,जेपी शाही, अवधेश सिंह आदि ने सम्बोधित किया इस दौरान जिला पंचायत सदस्य सुजीत प्रताप सिंह ,राजू भारती

 

,ब्लाक प्रमुख रामाशीष गुप्ता ,मंडल अध्यक्ष जीवन पति त्रिपाठी, रमेश सिंह ,चेयरमैन जनार्दन कुशवाहा ,राजेश सिंह सेगंर ,संजय सिंह, क्रांति सिंह ,संजीत धर दिवेदी ,पवन पाठक ,अंबुज शाही ,सरल यादव रणधीर सिंह गोलु

 

,राधेश्याम गुप्ता, विकास गुप्ता जिला पंचायत सदस्य ,कुंदन जायसवाल ,सत्यम ,अंकित राव ,ओमकार राव ,सतेंद्र गुप्ता ,शशि राव ,जयंत सिंह आदी हजारों की संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button