हर विधानसभा में कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए कांग्रेस जिला अध्यक्ष।
रिपोर्ट विनय मिश्रा
देवरिया।उत्तर प्रदेश के हाई कमान के निर्देश पर देवरिया जनपद के जिला अध्यक्ष राम जी गिरी ने हर विधानसभा में कांग्रेस का कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया नियुक्ति के क्रम में सलेमपुर विधानसभा से डॉ धर्मेंद्र कुमार पांडे, भाटपार रानी से जगन्नाथ यादव ,बरहज विधानसभा में अब्दुल जब्बार ,रुद्रपुर विधानसभा में आशीष साहनी, देवरिया से निलेश तिवारी ,रामपुर कारखाना में अनूप त्रिपाठी ,पथरदेवा में आनंद देवगिरी, कोआर्डिनेटर नियुक्त किया जिला अध्यक्ष राम जी गिरी ने कहा कि सारे कोऑर्डिनेटर अपने-अपने विधानसभाओं में कांग्रेस के कार्य कर्ताओं के साथ पार्टी के प्रत्याशी को जीतने के लिए पूरे मनोयोग से लग जाए ताकि देवरिया की सारी लोकसभा सिटे हम लोग आसानी से जीत सके और केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनाने में मदद करें। कोआर्डिनेटर नियुक्त होने पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी में सभी कोऑर्डिनेटरों के प्रति हार्दिक बधाई देते हुए कहा या लोकसभा चुनाव मान सम्मान से जुड़ा हुआ चुनाव है ।इसमें अपने प्रत्याशी विजय सुनिश्चित करने के लिए तन मन धन से समर्पित रहे।