कांग्रेस कार्यालय में मनाई पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती,देश के प्रथम प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर अर्पित की गई श्रद्धांजलि

Tributes were paid to Manai Pandit Jawaharlal Nehru's birth anniversary, the first prime minister of the country by placing wreaths at the Congress office.

भदोही। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में गुरुवार को कांग्रेसजनों ने पार्टी के गिरधरपुर स्थित जिला कार्यालय पर आधुनिक भारत के निर्माता देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। जिलाध्यक्ष डा.राजेंद्र कुमार दूबे राजन ने बच्चों में चाकलेट, लड्डू व फल वितरित किया।इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में जिलाध्यक्ष डा. राजेंद्र कुमार दूबे राजन ने पंडित जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। कहा कि नेहरू जी की नीतियों एवं योजनाओं की देन है कि आज देश आजादी के बाद से आज तक विकास के पथ पर उत्तरोत्तर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में नेहरू जी के योगदान को सदैव याद किया जाएगा। इसके पूर्व कांग्रेसजनों ने नेहरू जी के चित्र पर मल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित किया तथा उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया।

इस मौके पर मुख्य रूप से सत्येंद्र प्रकाश तिवारी, राजेश्वर दूबे, मुशीर इकबाल, मसूद आलम, हरिश्चंद दुबे, स्वालेह अंसारी, संतोष पाल, शक्ति मिश्र, अब्दुल अंसारी, सत्यम शुक्ला, इजहार अंसारी व नितिन सिंह सहित शौर्य, कृष्णा, मैदांत, अनन्या, शीबू, परी तथा हर्षित आदि बच्चे प्रमुख रूप से मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button