महाराष्ट्र के बदलापुर में इजा. जिलाध्यक्ष आजमगढ़ विवेकानंद पांडेय को मिला पत्रकार शिरोमणि रत्न
आजमगढ़ -आइडियल जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के 23वें स्थापना दिवस के अवसर पर महाराष्ट्र के बदलापुर योगी श्री अरविन्द गुरूकुल शिरगांव मे स्थापना दिवस एवं पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि द्वारा श्री वामन दादा म्हात्रे नगराध्यक्ष शिवसेना शहर प्रमुख बदलापुर, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रमोद वाचस्पति, केंद्रीय संयुक्त प्रभारी अजय मिश्रा, प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार पाण्डेय, संयुक्त रूप से मां सरस्वती व डॉ भीमराव अम्बेडकर, छत्रपति शिवाजी महाराज, के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित किया गया। उसके उपरांत प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव संजय पांडे द्वारा सरस्वती वंदना की प्रस्तुति की गई। जिसमें आजमगढ़ जनपद से पहुंचे आइडियल जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष आजमगढ़ विवेकानंद पांडेय को पत्रकार शिरोमणि रत्न की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। तथा आइडियल इंडिया वार्षिक पत्रिका का भी विमोचन किया गया। । राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उपस्थित सभी पत्रकारों का आभार प्रकट किया। इस मौके पर संगठन के विभिन्न प्रदेशों से आए सैकड़ों पत्रकार उपस्थित थे।