आजमगढ़:चार पशु तस्कर गिरफ्तार,तीन पशु बरामद
रिपोर्ट:चंदन शर्मा
आजमगढ़:04 अभियुक्त समेत 03 पशु बरामद
रानी की सराय। स्थानीय पुलिस मुखबिर की सूचना पर तीन प्रतिबंधित पशु और चार लोगो गिरफ्तार किया। 1 मैजिक मे 03 पशु वध के लिए ले जा रहे हैं, जो नीबी प्राइमरी पाठशाला के पास खड़े हैं। इस सूचना पर ग्राम नीबी प्राईमरी पाठशाला से 04 अभियुक्तो मे इरफान शाह उर्फ कंस पुत्र रज्जब अली ग्राम जाफरपुर थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ 24 वर्ष, सूरज यादव पुत्र दुबरी यादव जाफरपुर थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ , विशाल यादव उर्फ प्रिंस पुत्र अखिलेश यादव जाफरपुर थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ 18 वर्ष, प्रमोद यादव पुत्र स्व0 अखिलेश यादव जाफरपुर थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 22 वर्ष को समय करीब 12.05 बजे गिरफ्तार किया गया। मौके से 01 मैजिक, 03 प्रतिबन्धित पशु व 1950 रुपए बरामद हुआ। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर गोबध निवारण अधि0 व पशु क्रुरता अधि0 पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान मा0 न्यायालय किया गया।