मोहर्रम जुलूस के लिए सड़कों का किया गया निरीक्षण 

पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि व अधिशासी अधिकारी ने निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए गए निर्देश 

 

रिपोर्ट अशरफ संजरी

भदोही। पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ.मो.अतहर अंसारी अधिशासी अधिकारी धर्मराज सिंह गुरुवार को सुबह के नगर पालिका परिषद के अधिकारियों व कर्मचारियों सहित सभासदों के साथ मोहर्रम जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

नगर के पायल टाकिज, मलिकाना, पचभैया, गोरियाना, जमुंद, अंबरनीम, कटरा बाजार व गोला मंडी के पास कर्बला का निरीक्षण किया गया। वहीं आलमपुर नई बस्ती की एक सड़क के साथ ही दुलदुल के कर्बला का भी निरीक्षण किया गया। ईओ धर्मराज सिंह ने बताया कि मोहर्रम पर्व को दृष्टिगत रखते हुए निकलने वाले जुलूस के लिए मार्ग का निरीक्षण किया गया। जहां-जहां पर समस्याएं हैं।‌ सड़क खराब है या फिर चेंबर की समस्या है। उसको ठीक करने के लिए निर्देश दे दिए गए हैं। दो दिन के अंदर सभी समस्याओं का समाधान कर लिया जाएगा। ताकि मोहर्रम का पर्व अच्छे से व सकुशल संपन्न हो सकें। उन्होंने कहा कि वर्ष पर साफ-सफाई व लाइटिंग की कोई समस्या नहीं रहेगी। नगर पालिका परिषद द्वारा मोहर्रम के पर्व पर

पूर्व के वर्षों में जो भी सुविधाएं दी जा रही थी।‌ इस वर्ष भी वह सभी सुविधाएं दिए जाएंगे। पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ.मो.अतहर अंसारी व अधिशासी अधिकारी धर्मराज सिंह ने वहां पर मौजूद नगर पालिका परिषद के अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मोहर्रम पर्व को देखते हुए जो भी समस्याएं हैं। उस पर तत्काल प्रभाव से काम करना शुरू कर दें।

इस मौके पर अवर अभियंता निर्माण आलोक कुमार, खाद्य एवं सफाई निरीक्षक मिथिलेश कुमार, सभासद गुलाम हुसैन संजरी, सुफियान अंसारी, अलाउद्दीन खां, अशरफ अली, सेराज अंसारी, नेहरू यादव, अकबर अली व वारिस खां आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button