Mau news:भाजपा जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल ने पिडवल गांव में सुनी जनसमस्याएं
पीडवल गांव पहुंच कर जनसमस्यायो को सुनती भाजपा जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल।
रिपोर्ट: अशोक श्रीवास्तव
घोसी/मऊ:भाजपा जिलाध्यक्ष नूपुरअग्रवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पिडवलदलित बस्ती पहुंच कर लोगों से खासकर महिलाओं से जनसमस्याओं को सुना।इस अवसर पर महिलाएं अपने बीच नूपुर अग्रवाल को पाकर अपनी समस्याओं को बयां कर निदान की मांग किया।भाजपा जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल घोसी विधानसभा संयोजक रामप्यारे प्रजापति एवं घोसी मंडल अध्यक्ष रविन्द्र उपाध्याय, के साथ पिडवल गांव के दलित बस्ती के महिलाओं के बीच पहुंच कर उनसे सीधा संवाद किया।महिलाओं ने नाली,रास्ते की समस्याओं के साथ आयुष्मान कार्ड,प्रधानमंत्री आवास आदि की समस्याओं से अवगत कराया।जिस पर उन्हों ने सीडीओ को अवगत कराने के साथ बीडीओ घोसी से गांव पहुच के समस्याओं की 10दिन के अंदर समाधान की बात कही।साथ ही कहा कि गांव में जो भी पात्र हो उनको जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले।कोटेकी दुकान से मिलने वाले खाद्यान्न के विषय मे ग्रामीण महिलाओं ने बताया की मुख्यमंत्री योगीजी के राज में खाद्यान्न मिल रहा है।महिलाओं के अंदर सुरक्षा, आत्मविश्वास आरहा है।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रविन्द्र उपाध्याय, रामप्यारे प्रजापति, महेंद्र राम,अतुल शर्मा, नवनीत चौरासिया, हृदेश राजभर, उद्देश्य पाण्डेय, संदीप गोंड, राधेश्याम मिश्र, आदि साथ रहे।फ़ोटो।