Burhanpur news:मंच पर दिग्विजय सिंह की कांग्रेस नेता से बहस, बोले- यहां न बैठें; जवाब मिला- क्या आपको अल्पसंख्यकों की जरूरत नहीं

रिपोर्ट:रुपेश वर्मा

बुरहानपुर:पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह बुधवार को बुरहानपुर दौरे पर पहुंचे। -पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह बुधवार को बुरहानपुर दौरे पर पहुंचे।पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह बुधवार को बुरहानपुर दौरे पर पहुंचे। दोपहर से शाम तक उन्होंने स्थानीय इंदिरा कॉलोनी स्थित ऑडिटोरियम में मंडलम, सेक्टर के कार्यकर्ता, पदाधिकारियों की बैठक की। इस दौरान बैठक के लिए प्रोटोकाल तय था। मंच पर वर्तमान विधायक, पूर्व विधायक, जिलाध्यक्ष और महिला प्रमुख को बैठाया गया था, लेकिन मंच पर ग्रामीण कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग जिलाध्यक्ष और पार्षद डॉ. राजेंद्र प्रसाद वार्ड से पार्षद अबरार साहब पहुंच गए।पूर्व मुख्यमंत्री ने स्थानीय नेताओं से पूछा यह कौन हैं? यूथ कांग्रेस के हैं क्या। तब अबरार साहब ने कहां चले जाते हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा-आप यहां न बैठें सामने बैठें या चले जाएं। इस पर ग्रामीण जिलाध्यक्ष यह कहते हुए निकले कि क्या आपको अल्पसंख्यकों की जरूरत नहीं है। इस पर दिग्विजय सिंह गुस्सा हो गए। उन्होंने कहा आप चले जाएं। ऐसे लोगों की जरूरत नहीं है। मीडिया समन्वयक मयूर सांखला ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। बैठक का प्रोटोकॉल तय था। उसी को लेकर कहा गया था कि आप सामने बैठ जाएं, लेकिन वह बैठक से चले गए।दोपहर से शाम तक उन्होंने स्थानीय इंदिरा कॉलोनी स्थित ऑडिटोरियम में मंडलम, सेक्टर के कार्यकर्ता, पदाधिकारियों की बैठक की।दोपहर से शाम तक उन्होंने स्थानीय इंदिरा कॉलोनी स्थित ऑडिटोरियम में मंडलम, सेक्टर के कार्यकर्ता, पदाधिकारियों की बैठक की।

ग्रामीण जिलाध्यक्ष ने कहा- यह अल्पसंख्यकों का अपमान

इसे लेकर ग्रामीण कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिलाध्यक्ष अबरार साहब ने कहा कि यह अल्पसंख्यकों का अपमान है। मुझे मंच से उतार दिया गया। मैंने कहा अल्पसंख्यक होकर अपमान कर रहे हो। वहीं मंच से बाद में दिग्विजय सिंह ने कहा कि वे गलत आरोप लगा रहे हैं। बैठक में पूर्व महापौर, पूर्व विधायक, वर्तमान जिलाध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button