अंग्रेजी हुकूमत की तर्ज पर चल रहा थाना, थानेदार से जनता परेशान, बेखौफ बने अपराधी, बढ़ गई चोरी। 

जिला संवाददाता ,विनय मिश्र।

देवरिया, बघौचथाना क्षेत्र में अब चोरी की घटना रफ्तार पकड़ ली है। साथ ही साथ मार पीट की घटना में भी बढ़ गई है। नए थानेदार के द्वारा इन घटनाओं पर अंकुश नही लगाया जा रहा है। अपराधी बेखौफ होकर चौराहे पर गुंडागर्दी करते नजर आ रहे है। जानकारी के अनुसार एक ही रात में कई चोरियों का मामला भी प्रकाश में आया है। एक ग्रामीण ने नाम न छापने के शर्त पर बताया कि यह थाना क्षेत्र प्रदेश के कृषि मंत्री का है जहां थाने पर किसी भी मामले में सुनवाई बिना सिफारिश की नही होती है। उसने बताया कि थानेदार अपने दायित्वों का पालन स्वंय निर्णय लेकर नही कर पाते है। कौन सही है और कौन गलत इसकी भी पहचान करने का तजुर्बा नही है। आज 1 माह से थाने की दशा बुरी चल रही है। सूत्र बताते है कि इंस्पेक्टर का पद संभाले हुए थानेदार साहब को धारा तक कि जानकारी नही है। यहां तक कि पुलिस विभाग के लोगो के साथ ताल मेल भी ठीक ठाक नही चल रहा है। अंग्रेजी हुकूमत के तर्ज पर थाना चल रहा है। तथा इन सभी कृतयों के वजह से कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही की जनता दिन प्रति दिन उनसे रूष्ट होकर अब अन्य पार्टियों से सम्पर्क साध रही है। तथा हिल मिल रही है। पुलिस सूत्र बताते है कि थानेदार की थानेदारी को लेकर विभाग में हसी भी उड़ रही है। क्योकि ज्ञान के मामले में वह कमजोर है।

Related Articles

Back to top button