Mumbai news:मुलुंड में होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
रिपोर्ट-अजय उपाध्याय
मुंबई :मुलुंड पश्चिम लायंस क्लब ग्राउंड में शनिवार की शाम हिंदी सामाजिक संस्था व यूपी वरवधू सूचक के तत्वावधान में धूमधाम से होली मिलन समारोह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की अवधी-पूर्वांचल और भोजपुरी संस्कृति की झलक दिखी। दीपक सुहाना उर्फ छोटा खेसारी के नाम से प्रसिद्ध गायक ने अपनी टीम रागिनी प्रजापति और मुकेश त्रिपाठी ने अपनी मधुर आवाज से लोकगीत गायन करके लोगों खूब थिरकया।
हिंदी सामाजिक संस्था के अध्यक्ष व आयोजक अविनाश पांडेय ने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से हमारे संस्कृति हमारी सभ्यता हमारी लोकगीत व हमारे फगुआ जैसे ग्रामीण अंचल के गीत संगीत को जीवंत रखने का प्रयास है । साथ ही उत्तर भारतीय सहित समस्त हिंदी भाषी समाज की एकता और अखंडता को मजबूत करने के उद्देश्य यह आयोजन किया गया।
इस समारोह में बड़ी संख्या में समाजसेवी, राजनीतिक व प्रशासनिक महकमे के लोग सम्मलित हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने में हिंदी सामाजिक संस्था के संस्थापक सन्तोष तिवारी, अधिवक्ता संतोष दुबे, मनीष पाठक,अखिलेश सिंह, आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।इस अवसर पर सासंद मनोज कोटक, आचार्य पवन त्रिपाठी, समाजसेवी पंकज मिश्रा, समाजसेवी संजय मिश्रा, मनीष तिवारी, ब्रिजमोहन मूंदड़ा, बद्री पांडेय,संजय शुक्ला, जगदीश शेट्टी, प्रकाश गंगाधरे,समिता कांबले, संदीप शुक्ला, कविता सिंह, बाबूलाल दुबे,आनंद पांडेय,वीरेंद्र मिश्रा,दुर्गेश पांडेय,संजय शर्मा,गुलाब दुबे,संजय शुक्ला, डॉक्टर बाबूलाल सिंह,कन्हैयालाल गुप्ता, राजेश मिश्रा,आरडी यादव,सचिन सिंह,भार्गव तिवारी, संतोष पांडेय,अरविंद शुक्ला, श्रवण पांडे सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।