संपर्क प्रमुख राजस्थान के नेतृत्व में दर्जनों पत्रकार आइडियल पत्रकार संघटना में हुए शामिल l संगठन की प्राथमिक सदस्यता भी ग्रहण की
जयपुर/राजस्थान:आइडियल पत्रकार संघटना का हर प्रदेश में मजबूती के साथ विस्तार हो रहा है l इसी कड़ी में राजस्थान से दर्जनों पत्रकारों ने युवा एवं तेजतर्रार पत्रकार सुमित कुमार बेरवा के नेतृत्व में आइडियल पत्रकार संगठन की सदस्यता ग्रहण की। सुमित कुमार बैरवा ने बताया की आइडियल पत्रकार संगठन का विस्तार पूरे राजस्थान प्रदेश में जल्द ही किया जाएगा। राजस्थान के हर तहसीलों से लेकर ब्लॉक स्तर तक के पदाधिकारीयों की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा के निर्देश एवं मार्गदर्शन में राजस्थान में आइडियल पत्रकार संगठन को प्रदेश का नंबर एक पत्रकार संगठन बनने में देर नहीं लगेगी। सुमित कुमार बैरवा ने बताया की प्रतापगढ़ राजस्थान से पत्रकार मोहनलाल मेघवाल, अलवर राजस्थान से पत्रकार राजेंद्र सिंह नरूका, बीकानेर से श्रेयांश वेद, गुजरात से संजय भाई सोनी, झुंझुनू से विद्याधर आजाद, करौली राजस्थान से कैलाश सत्तावन, झुंझुनू से श्रीमती निशा सीनियर, दौसा से राम खिलाड़ी बैरवा, तथा झुंझुनू से विद्याधर आजाद ने आइडियल पत्रकार संघटना में सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने आइडियल पत्रकार संगठन में शामिल सभी सदस्यों को धन्यवाद देते हुए सभी पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त किया। इस बीच आइडियल पत्रकार संघटन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा, राष्ट्रीय संरक्षक मकसूद अहमद आजमी, शोएब आलम, विनय कुमार श्रीवास्तव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल सिंह, कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि दीक्षित, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष आफताब आलम, राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर नितिन शिंदे, राष्ट्रीय सचिव रोशन लाल एवं राशिद खान पठान, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्याम जी उपाध्याय, दुर्गा सिंह एवं विनय मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश प्रशांत शुक्ला, प्रदेश संरक्षक उत्तर प्रदेश डॉक्टर पृथ्वीराज सिंह, डॉ अनिल कुमार सिंह एवं डॉक्टर नरेंद्र पांडे, प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ श्रवण यदु, प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली पंकज राय, प्रदेश अध्यक्ष तेलंगाना डॉक्टर मोहम्मद जमील, प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड विनोद कुमार मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश राहुल खंडेराव, प्रदेश उपाध्यक्ष महाराष्ट्र आरिफ खान पठान, विदर्भ प्रमुख मोहम्मद जुनैद ने, तथा इंदौर प्रभाग अध्यक्ष मनीष दायमा और प्रदेश उपाध्यक्ष मध्य प्रदेश एवं जिला अध्यक्ष बुरहानपुर रुपेश वर्मा सहित आइडियल पत्रकार संगठन के सभी सदस्यों ने सभी पत्रकार साथियों को आइडियल पत्रकार संगठन की प्राथमिक सदस्यता लेने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।