प्रतिबंधित गुटखा पर पुलिस की बडी़ कार्यवाई

Police crackdown on banned Gutkha

हिंद एकता टाइम्स भिवंडी

रवि तिवारी

भिवंडी-भिवंडी भोईवाडा पुलिस व्दारा प्रतिबंधित गुटखा पर बड़ी कार्रवाई करते हुए ४३ लाख कीमत से अधिक का माल और दो वाहन जब्त किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि अन्य तीन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की इस कार्यवाई से मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों में हड़कंप मच गया है।भिवंडी में प्रतिबंधित गुटखे का गोरख धंधा का कारोबार करने वाले गिरोह की सक्रिता पुलिस के लिये चुनौती बनी हुई है। ठाणे, पालघर,और मुंबई समेत कई उपनगरीय इलाका गुटखे की आपूर्ति का केंद्र बना हुआ है। भोईवाडा पुलिस के बीट मार्शल पुलिस के जवांनो व्दारा अवैध गुटखा का व्यापार करने वालों पर कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये का गुटखा व दो वाहन को जप्त किया है।भोईवाडा पुलिस को गुरुवार सुबह करीब ६ बजे बीट क्रमांक-०३(एमडीटी) द्वारा सूचना मिली कि सोमा नगर परिसर में दो टेंपो प्रतिबंधित गुटखे की सप्लाई के लिए पहुंचे है। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर छापा मारा और दो टेंपो—पिकअप एम एच ४८ सीबी ३४५८ और टाटा अल्ट्रा एम एच ४८ सीक्यू ७६४२ को गुटखा उतारते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस ने इन दोनों टेंपो से कुल ४३ लाख १८ हजार ५०० रुपये मूल्य का प्रतिबंधित गुटखा और सुगंधित सुपारी जब्त किया है।पुलिस ने इस मामले में अंकित राजेन्द्र पाल, जो कि पालघर का निवासी है, को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा आदिल, आशरफ शेख, और राजेश पांडे के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। फिलहाल इस मामले की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक एस.बी. महाले द्वारा की जा रही है। भिवंडी पुलिस की इस कार्रवाई से गुटखा तस्करों में हड़कंप मच गया है। पुलिस के इस कदम को भिवंडी में प्रतिबंधित गुटखे की तस्करी को रोकने की दिशा में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। स्थानीय नागरिकों ने भी पुलिस की इस सख्त कार्रवाई का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि इस तरह की तस्करी पर कड़ी निगरानी बनी रहेगी।

Related Articles

Back to top button