मोहन लाल बडौली को बनाया गया हरियाणा भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष

Mohan Lal Badauli appointed as new state president of Haryana BJP

नई दिल्ली, 9 जुलाई : मोहन लाल बडौली को हरियाणा भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

 

भाजपा राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरूण सिंह ने संगठनात्मक नियुक्ति को लेकर पत्र जारी कर बताया, “भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मोहन लाल बडौली, विधायक को भाजपा हरियाणा प्रदेश का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।”

 

हरियाणा के वर्तमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ही वर्तमान में प्रदेश अध्यक्ष की भूमिका भी निभा रहे थे। इसी वर्ष मार्च में जब नायब सिंह सैनी को मनोहर लाल खट्टर की जगह हरियाणा का मुख्यमंत्री बनाया गया था, उस समय सैनी प्रदेश अध्यक्ष भी थे।

 

उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद से यह तय माना जा रहा था कि राज्य में नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की जाएगी।

 

इसी बीच मंगलवार को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्य के विधायक मोहन लाल बडौली को तत्काल प्रभाव से हरियाणा प्रदेश भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया।

Related Articles

Back to top button