वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर के मोहल्ले में जनसंपर्क कर पार्टी की नीतियों को बताया। 

 

रिपोर्ट:अशोकश्रीवास्तव ब्यूरोप्रमुख घोसी मऊ।

घोसी। भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता शनिवार को घोसी नगर के पूर्वी शिव मन्दिर क्षेत्र में बूथ समितियों कार्यकर्ताओ की बैठक लेने के साथ जन चौपाल लगा कर लोगों को पार्टी की नीतियों, प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ की जानकारी देने के साथ उसका लाभ पात्रों को लेने की बात कही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष लाभार्थियों के साथ युवा उपस्थिति रहे।

क्षेत्रीय महामंत्री गोरखपुर क्षेत्र सुनील गुप्ता ने कहा कि बूथ समिति के लोग अपने अपने बूथों मे निवास करने वाले जिन लोगों के नाम मतदाता सूची में नाम नहीं है 2027 के चुनाव को देखते हुए उनके दर्ज कराने मे लग जाय। हर कार्यकर्ता अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाने के साथ दूसरों को भी प्रेरित करे। कहा की डबल इंजन की सरकार मे हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। लोगों को भरपूर बिजली मिल रही है। महिलाएं, व्यापारी अपने को सुरक्षित महसूस कर रहे है। आतंकवाद पर करारा प्रहार के चलते वह सीमा पर ही सिमट कर रह गया है। भारत प्रधान मंत्री मोदी जी के सार्थक प्रयास के चलते 17 वर्ष बाद आतँकवादी को अमेरिका से भारत लाया गया। मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के जीरो टॉलरेंस नीति के चलते अपराधी या तो जेल मे है या प्रदेश से बाहर है। सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले, जघन्य अपराध करने वालों पर बुलडोजर कार्यवाही से भूमाफिया, दबंग परेशान है। जनता अपने को सुरक्षित महसूस कर रही है।

इस अवसर पर अनुपम विश्वकर्मा,रविंद्र उपाध्याय, गुड्डन श्रीवास्तव, नागेंद्र मद्धेशिया, सुनील कुमार, दिनेश गुप्ता, मुरली सिंह, उमंग गोंड आदि लोग उपस्थिति रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button