विवेक गुप्ता का भाजपा, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत।
विनय मिश्र ,जिला संवाददाता।
बरहज/देवरिया
विवेक गुप्ता को भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।
विवेक गुप्ता को बरहज भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष घोषित किया गया, यह खबर मिलते ही भाजपा सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ गई।अध्यक्ष के स्वागत के लिए बरहज देवरिया रोड बस स्टेंड पर अध्यक्ष के आगमन पर भाजपा सदस्यों ने विवेक गुप्ता को माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत किया।स्वागत करने वालो में मुख्य रूप से सन्नी विश्वकर्मा, जितेंद्र भारत,बृजेश शर्मा, गोविंद गौड़,नबाब हुसैन,मनोज कुशवाहा, अशोक सोनकर,अर्जुन भारती,प्रकाश गुप्ता सहित आदि लोग मौजूद रहे।
विवेक गुप्ता को बरहज नगर मण्डल अध्यक्ष बनायें जाने पर भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह,जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश तिवारी , शैलेंद्र उपाध्याय, रजनीकांत मणि त्रिपाठी, पूर्व नपा अध्यक्ष अजित जायसवाल, बलवंत सिंह, श्रीप्रकाश पाल,श्याम जायसवाल, कुलभूषण गुप्ता सहित आदि लोगो ने बधाई दी है।
मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मेरे पिता भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष रामआधार गुप्ता के कार्यो को आगे बढ़ाते हुए पार्टी के सिद्धान्तों पर चलकर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए संकल्पित रहूंगा। भाजपा ने यह जिम्मेदारी देकर मुझपर जो भरोसा किया है उस पर खरा उतरने का हर सम्भव प्रयास करता रहूंगा।आगे उन्होंने कहा कि पार्टी की गरिमा को बनाये रखने व पार्टी के सिद्धान्तों को कायम रखने में सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।