एकमा के साधारण सभा की बैठक में नए पदाधिकारियों का चयन 

मो.रजा खां पुनः बनाए गए अध्यक्ष व पीयूष बरनवाल को मिली मानद सचिव की जिम्मेदारी  साधारण सभा की बैंठक में वित्त वर्ष 2024-25 के लिए घाटे वाली बजट को मिली मंजूरी

 

रिपोर्ट अशरफ संजरी

भदोही। नगर के मर्यादपट्टी में स्थित कालीन भवन के एकमा सभागार में शनिवार को अखिल भारतीय कालीन निर्माण संघ (एकमा) के साधारण सभा की बैठक हुई। जिसमें वर्ष 2023-24 से संबंधित आय-व्यय को प्रस्तुत किया गया। वहीं वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट की प्रस्तुति के बाद उसकी स्वीकृति प्रदान की गई। वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के लिए नए पदाधिकारियों के साथ ही कार्यकारिणी समिति के सदस्यों के चयन में मो.रजा खां को पुनः अध्यक्ष बनाया गया। जबकि पीयूष बरनवाल को मानद सचिव की जिम्मेदारी दी गई।

इस अवसर पर साधारण सभा की बैठक शुरू होते ही एकमा के मानद सचिव असलम महबूब ने वार्षिक रिपोर्ट को रखा। इन दो वर्षों में एकमा द्वारा कराए गए कार्यों व उपलब्धियों पर उनके द्वारा विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला गया। साथ ही वर्ष 2023-24 से संबंधित आय-व्यय का प्रस्तुतीकरण किया गया। वहीं वर्ष 2024-25 के बजट की प्रस्तुति की गई। जिसमें

16,33,000.00 आय वाले बजट के सापेक्ष 24,12,000.00 रुपए व्यय वाले बजट को पेश किया गया। जो7,79,000.00 रुपए के घाटे वाली बजट है। उसके बाद वर्ष 2024-25 वह श 2025-26 के लिए नए पदाधिकारियों के साथ ही कार्यकारिणी समिति के सदस्यों के चयन के लिए 5 सदस्यीय चयन समिति बनाई गई। पैनल में शामिल हाजी शौकत अली अंसारी, राजाराम गुप्ता, प्रकाश चंद जायसवाल, ओंकारनाथ मिश्र व विनय कपूर ने गहन मंथन के बाद अध्यक्ष मो.रजा खां, उपाध्यक्ष राजेश कुमार, मानद सचिव पीयूष बरनवाल, मानद संयुक्त सचिव उमेश कुमार शुक्ला, मानद कोषाध्यक्ष शमीम अंसारी सहित

अरशद वजीरी, असलम महबूब, अशफाक अहमद अंसारी, इम्तियाज अहमद, अब्दुल सत्तार अंसारी, असीम अंसारी, सादिक अली, तनवीर हुसैन, केएस तिवारी, ओपी गुप्ता, संजय कुमार गुप्ता, वेद प्रकाश गुप्ता, सुजीत जायसवाल, भरतलाल मौर्य, अमित मौर्य, पंकज बरनवाल, आरके बोथरा, उमेश गुप्ता मुन्ना, राशिद अंसारी व शाहिद अंसारी के नाम की घोषणा की। घोषणा होने के बाद लोगो ने चुने हुए पदाधिकारियों को फूल माला पहना कर स्वागत किया। उसके बाद सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया। मो.रजा खां व राजेश कुमार मिश्र को दोबारा अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस मौके पर सीए केपी दुबे, हाजी गुलाम सर्फुद्दीन अंसारी, हाजी शाहिद हुसैन अंसारी, रवि पाटोदिया, हाजी अब्दुल रब अंसारी, शिवसागर तिवारी, एजाज अंसारी, राशिद मलिक, आलोक बरनवाल, जयप्रकाश गुप्ता आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button