मुंबई:मलाड में कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ श्रीराम कथा…
श्रीरामकथा श्रवण से जीवन सफल होता है ....
रिपोर्ट/अजय उपाध्याय
मुंबई:मलाड पश्चिम के म्हाडा एकता नगर में कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्री राम कथा प्रारंभ हुई।12 जनवरी से 20 जनवरी तक यह कथा चलेगी। छत्रपति संभाजीराजे मैदान में चल रहे कथा की शुरुवात शाम 5 से 9 बजे तक चल रही है ,जहां सैकड़ो की संख्या में भक्त मन्त्रमुग्ध होकर कथा का रसपान कर रहें हैं।काशी से पधारे कथावाचक आचार्य मनोज अवस्थी महाराज ने व्यासपीठ से कहा कि, जब हम किसी को कष्ट नहीं देंगे वही सच्चा रामराज होता है। उन्होंने कहा, व्यासपीठ से कथावाचक के मुख से जो भी शब्द निकल जाए उसको प्रसाद के रूप में ग्रहण करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि, रामकथा आंसुओं, त्याग, समर्पण ,मानवता और प्रेम की कथा है। श्रीरामकथा श्रवण मात्र से मानव जीवन सफल होता है।
कथा में मनोज अवस्थी श्री सती चरित्र एवं शिव विवाह,नारद मोह, मनु सतरूपा को वरदान श्रीराम जन्मोत्सव,बाललीला एवं धनुषभंग श्रीराम विवाह,माता कैकेई के वरदान एवं वन गमन ,केवट प्रसंग, श्री भरत चरित्र,सीता हरण जटायु प्रसंग एवं नवधा भक्ति,सुंदरकांड , लंका विजय एवं श्रीराम राज्याभिषेक आदि प्रसंग अपनी मधुर वाणी से बड़े ही रोचक संगीतमय भाव मे वर्णन करेंगे।इस कथा के मुख्य पोथी यजमान कलाकांत मिश्रा हैं। संचालन का कामकाज राजीव मिश्रा और अविनाश दिनेश पांडेय मीडिया प्रभारी का कार्य संभाल रहे हैं। इसके अलावा श्री राम कथा में अजीत पांडेय सहित बड़ी संख्या में लोगों के सहयोग से दिव्य कथा का आयोजन चल रहा है।