एसडीएम राजेश अग्रवाल ने थाना दिवस मे सुनी फरियाद। 

एसडीएम राजेश अग्रवाल ने थाना दिवस मे सुनी फरियाद।

रिपोर्ट:अशोक श्रीवास्तव। घोसी। मऊ

घोसी।स्थानीय कोतवाली के परिसर में उपजिलाधिकारी राजेश कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में शनिवार को समाधान दिवस सम्पन्न हुआ।जिसमें कुल 22 फरियादियों ने उपजिलाधिकारी राजेश कुमार अग्रवाल के समक्ष प्रस्तुत की।जिसमें मौक़े पर मात्र छः ही फरियादियों की समस्याओं का समाधान हो सका ।शेष संबंधित विभाग को त्वरित कार्रवाई हेतु प्रेषित कर दिया गया।

उपजिलाधिकारी राजेश कुमार अग्रवाल ने कहाकि सभी राजस्वकर्मी एवं पुलिस कर्मी शिकायत कर्ताओं के समस्याओं की मौक़े पर भौतिक स्थिति को परख कर दोनों पक्षों को सुनकर पीड़ित के पक्ष में न्याय दिलाने का कार्य करें।ताकि लोगों का कानून के प्रति विश्वास बना रहे। किसी भी दशा में पीड़ित के साथ अन्याय न हो और किसी भी दशा में दोषी बक्शें न जाये। समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी ने घोसी तहसील क्षेत्र के मझवारा से भू माफिया के विरुद्ध आये शिकायत को लेकर संबंधित राजस्व निरीक्षक को आख्या प्रेषित करते हुए कानूनी कार्रवाई करने को कहा। जिगीना गांव के दुलम सहित दर्जनों लोगों द्वारा नाले के पानी को रोकने को

लेकर शिकायत किया था।जिसपर राजस्व टीम गठित कर मौक़े पर भेजी गई।भैरोपुर निवासी सुरेंद्र चौहान ने विपक्षी द्वारा जबरदस्ती भूमि में हैण्ड पम्प गाड़ने का शिकायत किया।सेमरीजमालपुर गांव के संजय आदि ने विपक्षी द्वारा बंजर भूमि पर अवैध रास्ता बनाने को लेकर शिकायत किया।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी न्यायिक राजेश अग्रवाल, बालगोविंद राम,पारस नाथ,सुधाकर,मतीन खान,हरिनाथ प्रसाद,परशुराम यादव,रवि कुमार ,शेषनाथ चौहान ,हेमंत सोनकर, शैलेंद्र चौहान, जयप्रकाश भारती, राम भवन,सोनिया यादव आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button