Azamgarh News:पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जाने वाली करीब 20 गाड़ियां सीज, वाहन स्वामियों में नाराजगी
आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जाने वाली करीब 20 गाड़ियां सीज, वाहन स्वामियों में नाराजगी
आजमगढ़ जनपद के कंधरापुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह पुलिस एवं यातायात विभाग की संयुक्त टीम ने विशेष चेकिंग अभियान चलाकर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के रास्ते लखनऊ जाने वाली करीब 20 वाहनों को सीज कर दिया। यह कार्रवाई भंवरनाथ चौराहे से लेकर सेहदा क्षेत्र तक की गई।
सुबह लगभग 7 बजे शुरू हुए अभियान के दौरान पुलिस ने विभिन्न वाहनों की जांच की और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर अर्टिगा, वैगनार, स्विफ्ट डिजायर समेत करीब 20 वाहनों को सीज कर कंधरापुर थाने में खड़ा कराया। अचानक हुई इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।
कुछ वाहन स्वामियों ने कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए कहा कि वे अपने परिवार के साथ निजी कार्य से लखनऊ जा रहे थे, बावजूद इसके उनकी गाड़ियों को भी सीज कर दिया गया। वाहन मालिकों का आरोप है कि उन्हें कार्रवाई का स्पष्ट कारण नहीं बताया गया।
संयुक्त अभियान में कंधरापुर थाना प्रभारी निरीक्षक केदारनाथ मौर्य अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। वहीं प्रभारी यातायात निरीक्षक गुलाबधर यादव, उपनिरीक्षक गंगा प्रसाद साहनी, मुख्य आरक्षी अखिलेश सिंह, महेंद्र कुमार सहित पुलिस व यातायात विभाग के अन्य कर्मियों ने भी कार्रवाई में भाग लिया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार यातायात नियमों के पालन एवं आवश्यक दस्तावेजों की जांच के लिए अभियान चलाया गया, जो आगे भी जारी रहेगा।


