मोहन धनराज आइडियल पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक होंगे,उमाशंकर प्रजापति प्रदेश महासचिव उत्तर प्रदेश बने, देखें सूची

Mohan Dhanraj will be the national patron of Ideal Journalist Organization, Umashankar Prajapati became the state general secretary of Uttar Pradesh, see list

प्रयागराज:आइडियल पत्रकार संगठन का प्रयागराज में मजबूती के साथ विस्तार करते हुए आइडियल पत्रकार संगठन ने प्रयागराज दूरदर्शन केंद्र के निदेशक रहे मोहन धनराज जी को राष्ट्रीय संरक्षक मनोनीत किया है। प्रयागराज जिले के वरिष्ठ पत्रकार एवं एक दैनिक के ब्यूरो प्रमुख उमाशंकर प्रजापति को उत्तर प्रदेश महासचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में जिले के वरिष्ठ पत्रकार शैलेश कुमार द्विवेदी को जिला अध्यक्ष प्रयागराज की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। पूर्व में जिला अध्यक्ष रहे सत्येंद्र तिवारी को उनके पद से हटा दिया गया है। इसी क्रम में वरिष्ठ पत्रकार अरविंद कुमार कुशवाहा को महानगर अध्यक्ष प्रयागराज एवं जमुना पार अध्यक्ष, प्रयागराज के वरिष्ठ एडवोकेट एवं पत्रकार अजीत भास्कर जी को संगठन में कानूनी सलाहकार सचिव उत्तर प्रदेश के पद पर मनोनीत किया गया है। जबकि वरिष्ठ पत्रकार विश्वनाथ प्रताप सिंह को जिला संगठन मंत्री के पद पर नियुक्त किया गया है lसंगठन के मंडल अध्यक्ष प्रयागराज डॉ रामजी प्रजापति द्वारा यह भी बताया गया कि युवा एवं तेजतर्रार पत्रकार अभिषेक कुमार पांडे को कोराव तहसील उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं पर पत्रकार राम मूर्ति शुक्ला को कोराव तहसील का संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्र, संगठन के सभी राष्ट्रीय संरक्षक तथा सभी संगठन के राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी गण, प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश प्रशांत शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश राहुल खंडेराव, छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष श्रवण यदु, उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष विनोद मिश्रा, महाराष्ट्र से राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव सूर्यकांत कदम, केंद्रीय संपर्क प्रमुख लक्ष्मण आबा सूर्यवंशी, स्टेट हेड प्रदीप जी खंडारे, अजय उपाध्याय तथा सभी प्रदेशों के सदस्यों तथा पदाधिकारीयों द्वारा ओके सभी प्रयागराज के पदाधिकारियों एवं राष्ट्रीय संरक्षक को बधाई संदेश एवं शुभकामनाएं दी जा रही है। उत्तर प्रदेश के सभी जिला अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष द्वारा भी राष्ट्रीय संरक्षक महोदय का स्वागत एवं सम्मान तथा सभी पदाधिकारी का संगठन में स्वागत किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button