नहीं रहे शिक्षक अमर सिंह।

विनय मिश्र जिला संवाददाता
बरहज ,देवरिया। नगर स्थित श्री चंद जी महाराज विद्यालय में शिक्षक रहे एवं भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री अमर सिंह के निधन पर
पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक कर शोक
संवेदना व्यक्त किया I इस दौरान मण्डल अध्यक्ष विजय सिंह रिंकू ने कहा कि अमर सिंह, ग्राम हृदय पत्ती तहसील मधुबन जनपद मऊ के मूल निवासी रहे और लंबे समय तक उन्होंने शिक्षक के रूप में श्री चंद्र जी महाराज विद्यालय में लगन और निष्ठा के साथ सेवा की साथ है भाजपा नगर मंडल के विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके थे उनके निधन से भारतीय जनता पार्टी परिवार के अपूर्ण क्षति हुई हैसोक सभा के दौरान , भाजपा के धर्मवीर सिंह पप्पू, विवेक गुप्ता, जितेन्द्र भारत, वृजेश शर्मा,
नबाब हुसैन, संजय जायसवाल, उमेश यादव, राजेश सिंह,अनिरुद्ध तिवारी, अर्जुन भारती, अभयानंद तिवारी आदि उपस्थित रहें I



