लक्ष्य एजुकेशनल सोसायटी द्वारा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का हुआ आयोजन। 

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

 

विनय मिश्र ,जिला संवाददाता।

 

बरहज, देवरिया।

 

लक्ष्य एजुकेशनल सोसाइटी

शक्ति कॉलोनी बरहज देवरिया

द्वारा स्थानीय बाबा राघव दास भगवान दास स्नातकोत्तर महाविद्यालय आश्रम बरहज में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इस पूरे प्रतियोगिता में 1555 बच्चों ने प्रतिभा किया जिसमें शहर तथा ग्रामीण दोनों ही स्थान से बच्चों ने उत्साह के साथ प्रतियोगिता को संपन्न किया

लक्ष्य एजुकेशन सोसाइटी की अध्यक्षा दिव्या मद्धेशिया ने इस प्रतियोगिता को कराकर बच्चों में शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य किया |

इस पूरे प्रतियोगिता को कराने में लक्ष्य एजुकेशनल सोसाइटी के सभी सदस्य गण एवं अध्यापक, सूरज कुमार मद्धेशिया, चंदन प्रतीक सिंह, शिवम मद्धेशिया, राकेश यादव, राकेश कुशवाहा ,विकास निषाद, अंजली यादव ने अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया

और बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया

लक्ष्य एजुकेशनल सोसाइटी की अध्यक्ष दिव्या मद्धेशिया ने बताया कि इस तरह का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है सफल छात्र-छात्राओं को एक वर्ष तक पूरा कंप्यूटर कोर्स निशुल्क दिया जाता है जिससे बच्चों का मानसिक विकास हो सके।

Related Articles

Back to top button